Advertisment

विदेश में धूमधाम से मना रंगों का उत्सव, Trump and Musk ने व्हाइट हाउस में मनाया जश्न

होली का उल्लास चरम पर है। भाईचारे और सौहार्द का पर्व होली दुनियाभर में पारंपरिक ढंग से पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन स्थित आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में होली खेली।

author-image
Mukesh Pandit
trump holi

Photograph: (X)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएनएस। 

होली का उल्लास चरम पर है। भाईचारे और सौहार्द का पर्व होली दुनियाभर में पारंपरिक ढंग से पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन स्थित आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में होली खेली। इस मौके पर उनके साथ बिलेनियर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी होली का पर्व सेलीब्रेट किया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होली की तस्वीरें भी साझा करते हुए लोगों को पर्व की बधाई दी। वे और मस्क दोनों कलरफुल ड्रेस में नजर आए। उधर, न्यूजीलैंड के प्राइम मिनिस्टर ने भारतीय और न्यूजीलैंड के लोगों के साथ होली को सेलीब्रेट किया।

ट्रंप ने दिया, दुनियाभर में फैले भारतीय मित्रों को बधाई संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एलन मस्क के साथ कलरफुल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा. 'दुनिया भर में फैले मेरे सभी भारतीय मित्रों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दिन रंगों, हंसी और आनंद से भरा हो!' होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह भाईचारे, एकता और सामूहिक खुशी का प्रतीक भी है। ट्रंप ने भारतीय समुदाय के अधिकारियों और अपने परिवार के साथ होली भी खेली। उनके और मस्क के चेहरे पर तस्वीरों में गुलाल नजर आया।

Advertisment

न्यूजीलैंड पीएम ने दी बधाई

ऑकलैंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को इस्कॉन की एक बड़ी सभा के बीच रंगों से जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो फरवरी की शुरुआत का है, जिसमें न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री उल्टी गिनती के दौरान क्लाउड गुलाल कंटेनर से रंग छिड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। लक्सन ने होली के पर्व पर भारतीय समुदाय को बधाई देते हुए होली की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि होली का उमंगभरा पर्व भारत  में खुशहाली और तरक्की लेकर आएगा।

Advertisment

विदेशी भक्तों ने खेली बृज में होली

उधर,अमेरिका, कनाडा, दुबई, फ्रांस, नेपाल, चीन से आए हुए विदेशी भक्तों ने बृज में होली की मस्ती की। कोई रंग लगा रहा है, तो कोई गुलाल को एक दूसरे के ऊपर डालता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं यहां आने वाले विदेशी भक्त पूरी तरह से ब्रज में रम जाते हैं। बृज की संस्कृति को अपने कैमरे में कैद कर ले जाते हैं। ब्रज की होली एक अलग ही अंदाज में मनाई जाती है। यहां की द्वापर युग से चली आ रही परंपरा का आज भी ब्रजवासी निभाते हुए नजर आते हैं। भगवान के भजन और होली के रसिया सुनते ही विदेशी अपने आप को नाचने से रोक नहीं पा रहे हैं। वह ब्रज की होली का आनंद लेते हुए रसियाओं पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। होली का आनंद लेने के साथ-साथ वह यहां की संस्कृति को समझने की कोशिश भी कर रहे हैं।

Advertisment

Advertisment
Advertisment