Advertisment

Unbelievable! चीन में मिला 78 अरब यूरो का सोने का खजाना, धरती का सबसे बड़ा Gold Deposit

चीन के पिंगजियांग काउंटी में मिला 78 अरब यूरो का सोने का खजाना, जिसे धरती का सबसे बड़ा गोल्ड डिपॉजिट बताया जा रहा है। यह खोज गोल्ड इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

author-image
Pratiksha Parashar
china gold trasure
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।दुनिया के भूगर्भीय इतिहास में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चीन के हूनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में स्थित वांगू गोल्ड फील्ड (Wangu Gold Field) में एक ऐसा विशाल सोने का भंडार मिला है, जिसकी कीमत सुनकर ही आप दंग रह जाएंगे – करीब 78 अरब यूरो, यानी भारतीय करेंसी में लगभग 7 लाख करोड़ रुपये। यह खोज न केवल चीन के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के गोल्ड सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है।

5 किलोमीटर में फैला खजाना

जानकारों के अनुसार, यह गोल्ड डिपॉजिट करीब 5 किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी गहराई 1200 मीटर तक जाती है। यहां इतनी मात्रा में शुद्ध सोना पाया गया है कि इसे अगले कई दशकों तक निकाला जा सकता है। इस भंडार की खोज चीन के भूवैज्ञानिकों द्वारा की गई, जिन्होंने वर्षों की रिसर्च और लेयर स्टडी के बाद इस जगह की पुष्टि की।

अंतरराष्ट्रीय गोल्ड इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

इस खोज के बाद से अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मार्केट में हलचल मच गई है। गोल्ड ट्रेडर्स और निवेशकों की नजरें अब वांगू गोल्ड फील्ड पर हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस सोने के खजाने की वजह से आने वाले समय में गोल्ड की कीमतों में अस्थिरता आ सकती है और चीन का वर्चस्व इस इंडस्ट्री में पहले से भी ज़्यादा मज़बूत हो सकता है।

चीन बन सकता है गोल्ड सुपरपावर

इस खोज के बाद अब चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी एक्टिव गोल्ड रिज़र्व में से एक मौजूद है। अगर यह खदान पूरी क्षमता के साथ चालू होती है, तो चीन ऑस्ट्रेलिया, रूस और साउथ अफ्रीका जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड सुपरपावर बन सकता है।

चीन की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बूस्ट

Advertisment

यह सोने का भंडार चीन की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर बनेंगे, बल्कि देश की विदेशी मुद्रा भंडार में भी ज़बरदस्त इजाफा होगा। यह खोज चीन को आर्थिक और सामरिक दृष्टि से और भी ताकतवर बना सकती है।

international news gold news china
Advertisment
Advertisment