रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे
तनाव के बीच बुधवार को दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली की। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 175 कैदियों का आदान-प्रदान किया गया। यह युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार था जब दोनों देशों ने इस स्तर पर कैदियों का आदान-प्रदान किया, जो शांति बहाल करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
जेलेंस्की बोले- विश्वास बहाली में मदद मिलेगी
कैदियों की अदला-बदली पर यूक्रेनी राष्ट्रपति
वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने सैनिकों, सार्जेंटों और अधिकारियों को वापस ला रहा है, जिन्होंने सशस्त्र बल, नौसेना, राष्ट्रीय रक्षक, प्रादेशिक रक्षा बलों और सीमा रक्षक सेवा में स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी।
उन्होंने इसे शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली में मदद मिलेगी। जेलेंस्की ने सभी कैदियों की रिहाई के लिए बार-बार अपील की है। यह आदान-प्रदान ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच अस्थायी
युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही है।
2022 में शुरू हुआ था युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब तीन साल हो गए हैं। 2022 में दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ था। अब तक इस
युद्ध में 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई और करोड़ों लोग बेघर हो गए है। अमेरिका के राष्ट्रपति इस मामलें में दोनों पक्षों से कई दौर की वार्ता कर चुके हैं, शांति सुलह के प्रयास लगातार जारी हैं। मंगलवार को भी ट्रंप ने करीब एक घंटे तक रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से फोन पर वार्ता की थी। पिछले सप्ताह यूक्रनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से
युद्ध विराम पर सहमति मिलने की बाद ट्रंप ने पुतिन से वार्ता की थी। युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार बात युद्ध बंदियों की अदला- बदली तक पहुंची है।