Advertisment

West Asia: लाल सागर में हूती विद्रोह ईऑन का एलन, अब केवल इजरायली जहाजों को बनाएंगे निशाना

West Asia: यमन में हूती विद्रोहियों ने अब घोषणा की है कि वे अब लाल सागर में केवल इजरायली जहाजों को ही निशाना बनाएंगे। आपको बता दें कि हूती विद्रोहियों ने यह घोषणा इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद की है।

author-image
Kamal K Singh
ISRAEL HOUTHI

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

यमन में हूती विद्रोहियों ने अब घोषणा की है कि वे अब लाल सागर में केवल इजरायली जहाजों को ही निशाना बनाएंगे। आपको बता दें कि हूती विद्रोहियों ने यह घोषणा इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद की है। लाल सागर में मौजूद जहाजों और मालवाहक जहाजों का सर्वेक्षण करके यह जानकारी प्राप्त की गई है।

हूथी विद्रोहियों ने घोषणा की है कि वे अब पहले से बने जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे, यानी अब वे केवल उन्हीं जहाजों को निशाना बनाएंगे जो इजरायल से जुड़े हैं। हूती विद्रोहियों के इस ऐलान के बाद अब लाल सागर में दुनिया ने राहत की सांस ली है, लेकिन इजरायल के लिए यह घोषणा एक मुश्किल सबक है।

Red Sea India Ship Missile Attack Update | Red Sea crisis | लाल सागर में  भारत आ रहे जहाज पर मिसाइल अटैक: हूती बोले- ऑपरेशन सफल रहा; रूस से तेल लेकर आ

क्या है मामला?

अक्टूबर 2023 में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में करीब 100 व्यापारी जहाजों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था। इन हमलों में उन्होंने कुछ जहाजों पर कब्जा भी कर लिया, जबकि दो को डुबो दिया। कुछ मिसाइलों और ड्रोन को अमेरिकी और यूरोपीय देशों के गठबंधन ने रोक दिया और कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।

Advertisment

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल के विभिन्न हिस्सों पर जमीनी और हवाई हमले किए थे। जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे। इसके अलावा करीब ढाई सौ इजराइली लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था। इसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर जवाबी हमले शुरू कर दिए थे। इजराइली हमलों में 46 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए थे और एक लाख से ज्यादा घायल हुए थे। युद्ध शुरू होने के बाद से दो बार संघर्ष विराम लागू किया जा चुका है।

Advertisment
Advertisment