/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/22/dW6SEiHgTqKPVLwWbk99.png)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
टोक्यो/नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारतीय संसद सदस्यों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास का दौरा कर वहां राजनयिक अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे Operation Sindoor और आतंकवाद के खिलाफ देश की निरंतर एवं कठोर लड़ाई को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अभियान के तहत प्रतिनिधिमंडल जापान के साथ-साथ इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर की यात्रा करेगा।
Advertisment
#WATCH | जापान: JD(U) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में संसद सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
यह प्रतिनिधिमंडल #OperationSindoor और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य और… pic.twitter.com/TlfJbIiKQR
ऑपरेशन सिंदूर प्रतीक हमारे सकंल्प का
Advertisment
सांसद संजय कुमार झा ने इस अवसर पर कहा कि भारत आज वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर एक प्रतीक है हमारे संकल्प का जिसमें हम न केवल आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर मोर्चे पर डटे हुए हैं। इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य इन देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करना, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना और भारत की सक्रिय भूमिका को सामने लाना है।
भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों होंगे मजबूत
विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा दक्षिण और पूर्वी एशिया में भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक पहुंच को और सुदृढ़ करेगी, साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा के मसलों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करने में भी मददगार होगी।इस मिशन को लेकर भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी प्रतिनिधिमंडल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि यह यात्रा भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।
Advertisment