Advertisment

Shanghai Airport पर भारतीय महिला से दुर्व्यवहार का आरोप, अरुणाचल पर टिप्पणी

भारतीय महिला ने शंघाई एयरपोर्ट पर स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार और अरुणाचल को चीन का हिस्सा बताने की टिप्पणी का आरोप लगाया। घटना पर विरोध और जांच की मांग।

author-image
Dhiraj Dhillon
Pema Wangjom Thongdok

शंघाई/ नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार का शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान स्टाफ ने न केवल उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। घटना का वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

अरुणाचल प्रदेश में जन्मी और वर्तमान में ब्रिटेन में रहने वाली पेमा वांगजोम थोंगडोक को चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर बेहद परेशान करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी आव्रजन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए उन्हें लगभग 18 घंटे तक रोके रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न केवल उन्हें लगातार पूछताछ का सामना करना पड़ा, बल्कि इस दौरान उन्हें भोजन और बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। बताया गया कि जैसे ही अधिकारियों की नजर उनके पासपोर्ट पर दर्ज जन्मस्थान (अरुणाचल प्रदेश) पर पड़ी, वे आक्रामक हो गए। पेमा के मुताबिक अधिकारियों ने उन पर चिल्लाते हुए कहा- अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है। इस टिप्पणी के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और उनसे बार-बार वही सवाल पूछे गए। पेमा वांगजोम का कहना है कि यह अनुभव उनके लिए बेहद परेशान करने वाला था और वह इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी आवाज उठाने पर विचार कर रही हैं।

स्टाफ के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद भारत में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखी गई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे चीन की “बयानबाजी की आक्रामकता” का उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले को कूटनीतिक स्तर पर उठाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय यात्रा विशेषज्ञों का कहना है कि एयरपोर्ट स्टाफ का व्यवहार यात्रियों के प्रति पेशेवर होना चाहिए और विवादित भू-राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करना सेवा मानकों के विपरीत है। इस घटना के बाद भारतीय यात्रियों ने विदेश मंत्रालय से इस मामले पर आधिकारिक बयान और जांच की मांग की है। अभी तक चीन की ओर से इस घटना पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

china news | china news today | Shanghai Airport 

china news china news today Shanghai Airport
Advertisment
Advertisment