/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/16/ZA4nI6gz80Ef7A8Bg4Yq.jpg)
तेहरान/तेल अवीव।इसरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। दोनों ही देश के दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इससे दोनों ही देशों को भारी नुकसान हो रहा है। सोमवार शाम को इसरायल ने ईरान पर मिसाइल अटैक किया और सरकारी समाचार प्रसारण स्टेशन (टीवी स्टूडियो) को निशाना बनाया है। हमले के बाद टीवी से प्रसारण रोक दिया गया।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने हमलों की निंदा की है।
ईरान के सरकारी चैनल की बिल्डिंग पर लाइव प्रसारण के दौरान इजराइल का हमला.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) June 16, 2025
देखिए 👇 pic.twitter.com/ZLTSpSES7a
हमलों से दोनों देशों को भारी नुकसान
इसरायल और ईरान के बीच संघर्ष का आज चौथा दिन है। चार दिन से लगातार इसरायल और ईरान एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। दोनों देशों को इस युद्ध के दौरान भारी नुकसान भी हुआ है। इस बीच इसरायल ने एक बार फिर से ईरान पर मिसाइलों से हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, एक इसराइली मिसाइल ने ईरान के सरकारी समाचार प्रसारण स्टेशन (टीवी स्टूडियो) को निशाना बनाया है। इजरायली हमले के बाद सरकारी टेलीविजन ने अचानक लाइव प्रसारण रोक दिया गया है।
इसरायली मिसाइलों की बारिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के अधिकांश हिस्सों में इसरायली मिसाइलों की बारिश हो रही है। इधर, इसरायल ने खाड़ी देश पर पूरी हवाई श्रेष्ठता का दावा किया है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक एंकर लाइव बुलेटिन के दौरान न्यूज पढ़ रही है। इसी दौरान स्टूडियो परिसर के पास एक मिसाइल आ गिरता है। इस घटना के दौरान बुलेटिन के बीच में एंकर डर गई और उसको उठकर जाना पड़ा। हालांकि, इस दौरान एंकर भागने में कामयाब हो जाती हैं।
इसरायल ने पहले ही दी है चेतावनी
इसरायल ने पहले ही कहा कि वह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सही रास्ते पर है। इजरायल ने पहले ही तेहरान के लोगों से कहा है कि वह अपने घरों को खाली कर दें। बता दें कि दोनों देशों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है और दोनों देशों के नागरिक शरण लेने के लिए भाग रहे हैं।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक एंकर लाइव बुलेटिन के दौरान न्यूज पढ़ रही है। इसी दौरान स्टूडियो परिसर के पास एक मिसाइल आ गिरता है। इस घटना के दौरान बुलेटिन के बीच में एंकर डर गई और उसको उठकर जाना पड़ा। हालांकि, इस दौरान एंकर भागने में कामयाब हो जाती हैं।
इसरायल ने पहले ही दी है चेतावनी
इसरायल ने पहले ही कहा कि वह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सही रास्ते पर है। इजरायल ने पहले ही तेहरान के लोगों से कहा है कि वह अपने घरों को खाली कर दें। बता दें कि दोनों देशों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है और दोनों देशों के नागरिक शरण लेने के लिए भाग रहे हैं। Israel | Iran Israel Conflict | Iran Israel war explained | Iran Israel Conflict Explained | iran missile attack on israel today not present in content