Advertisment

America: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी मेयर उम्मीदवार

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की। जानें उनका राजनीतिक सफर और आगामी चुनाव की तैयारी।

author-image
Dhiraj Dhillon
Zohran Mamdani

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। America news: भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही वे आगामी मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बन गए हैं। जोहरान ममदानी का यह राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है। वे न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा में पहले ही निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं और सामाजिक न्याय, आवास अधिकार और प्रवासी हितों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं।

जोहरान ममदानी के बारे में जानिए

जोहरान ममदानी का न्यूयार्क सिटी का मेयर बनना लगभग तय हो गया है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले वह पहले भारतीय होंगे जो न्यूयार्क सिटी के मेयर चुने जाएंगे। 33 वर्षीय ममदानी ने प्राइमरी चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर प्राइमरी जीत दर्ज की और उसके बाद उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रत्याशी चुना गया है। 2021 में राजनीति में कदम रखने वाले जोहरान ममदानी खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहते हैं। मदनानी ने चुनाव जीतने पर अमीरों पर अतिरिक्त कर, मुफ्त बस सेवा, मुफ्त चाइल्ड केयर और किफायती मकान दिलाने का वादा किया है।

जोहरान ममदानी की जीत क्यों है खास?

पहली बार कोई भारतीय मूल का उम्मीदवार न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद की दौड़ में इतने मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी जीतने के बाद अब उनका मुकाबला नवंबर 2025 में होने वाले मेयर चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार से होगा। ममदानी की यह जीत न केवल भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए गौरव का विषय है। अब जोहरान ममदानी की टीम मेयर चुनाव को लेकर व्यापक प्रचार अभियान की तैयारी में जुट गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास को लेकर उनकी योजनाएं चुनावी एजेंडे का प्रमुख हिस्सा होंगी। जोहरान ममदानी की यह जीत प्रवासी भारतीयों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा लेकर आई है। न्यूयॉर्क जैसे बड़े और बहुसांस्कृतिक शहर में भारतीय मूल के व्यक्ति का नेतृत्व नई दिशा तय कर सकता है।

america news
Advertisment
Advertisment