Advertisment

US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने उठाए गंभीर सवाल, कौन हैं India में अगले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर?

भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर सर्जियो गोर की नियुक्ति पर अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन ने योग्यता पर सवाल उठाए हैं। बोल्टन का आरोप है कि भारत ने रूस से तेल खरीदकर प्रतिबंधों का उल्लंघन किया। जिससे भारत-अमेरिका बीच नया तनाव पैदा हुआ।

author-image
Ajit Kumar Pandey
US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने उठाए गंभीर सवाल, कौन हैं सर्जियो गोर? | यंग भारत न्यूज

US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने उठाए गंभीर सवाल, कौन हैं India में अगले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर?| यंग भारत न्यूज Photograph: (YBN)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर सर्जियो गोर की संभावित नियुक्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने सर्जियो गोर की योग्यता पर सवाल उठाए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बोल्टन का कहना है कि गोर इस पद के लिए योग्य नहीं हैं, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत द्वारा रूसी तेल खरीद के संदर्भ में। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे ले जाने वाले शख्स का चुनाव बहुत अहम है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के लिए सर्जियो गोर को नामित किया है। लेकिन इस नियुक्ति ने अमेरिका में ही एक नई बहस छेड़ गई है। 

अमेरिकी राजनीति के धुरंधर और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने सर्जियो गोर की योग्यता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बोल्टन का यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति की राय नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि अमेरिका के भीतर भारत के प्रति दृष्टिकोण कितना जटिल है। 

Advertisment

क्यों है सर्जियो गोर की नियुक्ति पर विवाद? 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन का मानना है कि सर्जियो गोर जैसे व्यक्ति को भारत का राजदूत बनाना सही नहीं है। बोल्टन ने अपने बयान में सीधे तौर पर भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि रूस पर प्रतिबंधों के बावजूद भारत समेत कई देशों ने रूसी तेल खरीदा, जिससे रूस को आर्थिक मदद मिली। 

बोल्टन का तर्क है कि प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य रूस के राजस्व को कम करना था ताकि वह यूक्रेन युद्ध को जारी न रख सके। हालांकि, बोल्टन ने यह भी स्वीकार किया कि भारत ने तकनीकी रूप से किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं किया। 

Advertisment

बोल्टन यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह भारत में अमेरिकी राजदूत बनने के योग्य हैं। जब हम रूसी तेल की खरीद को देखते हैं, तो भारत और कई अन्य देशों ने प्रतिबंधों की खामियों का फायदा उठाया।" उन्होंने बताया, "बुनियादी उद्देश्य यह होना चाहिए कि हम रूसी युद्ध मशीन को बढ़ावा नहीं देना चाहते।" 

बोल्टन के अनुसार, प्रतिबंधों को इस तरह से बनाया गया था कि रूसी तेल की बिक्री पर रोक न लगे ताकि यूरोप और अमेरिका में तेल की कीमतें न बढ़ें। लेकिन, इसका फायदा उठाकर देश सस्ते में रूसी तेल खरीदकर वैश्विक बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। 

रूस से तेल खरीद पर भारत के लिए क्या बोले सर्जियो गोर

हालांकि भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित सर्जियो गोर कहते हैं, "... राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को रूसी तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए... ब्रिक्स के भीतर विभिन्न मुद्दों पर भारत हमारे साथ रहा है। ब्रिक्स के कई देश वर्षों से अमेरिकी डॉलर से दूर जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत इसमें एक अस्थायी उपाय रहा है। ब्रिक्स के अन्य देशों की तुलना में भारत हमारे साथ जुड़ने के लिए कहीं अधिक इच्छुक और खुला है।"

कौन हैं अमेरिका के सर्जियो गोर? 

Advertisment

सर्जियो गोर एक अमेरिकी राजनयिक और राजनीतिक सलाहकार हैं। वे लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते कई आयामों पर विकसित हो रहे हैं, चाहे वह क्वाड हो या आर्थिक और रक्षा सहयोग। 

हालांकि, भारत के लिए अमेरिकी राजदूत का पद हमेशा से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति न केवल कूटनीतिक संबंधों को संभालता है, बल्कि दोनों देशों के बीच जटिल मुद्दों पर संवाद का पुल भी बनता है। 

सर्जियो गोर की नियुक्ति पर बोल्टन का विरोध इस बात का संकेत है कि अमेरिका में भारत के प्रति सोच एक जैसी नहीं है। भारत को एक तरफ रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों और दूसरी तरफ अमेरिका के साथ बढ़ती साझेदारी के बीच संतुलन साधना पड़ रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सर्जियो गोर की नियुक्ति पर यह विवाद जारी रहता है और इसका भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या असर पड़ता है। 

Sergio Gor Ambassador Controversy | India US Russia Oil Sanctions | John Bolton Criticizes Nomination | Trump India Relations Tension 

Sergio Gor Ambassador Controversy India US Russia Oil Sanctions John Bolton Criticizes Nomination Trump India Relations Tension
Advertisment
Advertisment