Advertisment

लूला दा सिल्वा की Trump को चेतावनी, बोले- ब्राजील में घुसने की जरूरत न करें

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को चेतावनी दी कि वह ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें। बोले: हम किसी से नहीं डरते।

author-image
Dhiraj Dhillon
Luiz Inacio Lula da Silva
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
साओ पाउलो, आईएएनएस ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फटकार लगाई है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि ब्राजील अच्छा है लेकिन अमेरिकी सरकार के आगे नहीं झुकेगा। सिल्वा ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को साओ पाउलो राज्य के सोरोकाबा शहर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- हमें यह जानना होगा कि लोगों की जरूरतें कैसे पूरी की जाएं। इसके लिए लोगों की देखभाल करनी होती है, न कि शासन। वह ब्राजील की देखभाल करना चाहते हैं। 

नागरिकों की रक्षा ही देश की संप्रभुता का सार

लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा- नागरिकों की रक्षा ही किसी भी देश की संप्रभुता का सार है। लूला ने कहा कि हम विनम्र हैं और किसी के चिल्लाने से नहीं डरते। ट्रंप को ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। दरअसल, पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ हुए मुकदमे को राजनीतिक सजा की संज्ञा दी थी। साथ ही उन्होंने ब्राजील को 'घटिया व्यापारिक साझेदार' कहा था। 

टैरिफ के साथ लगाया था यह प्रतिबंध

30 जुलाई को, ट्रंप प्रशासन ने ब्राजीलियाई निर्यात पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने और ब्राजील के संघीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। मोरेस वर्तमान में बोल्सोनारो के खिलाफ मामले की देखरेख कर रहे हैं। बोल्सोनारो पर 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप है। हालांकि, ब्राजीली राष्ट्रपति ने पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप के उस बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उनका दावा झूठा है। लूला ने कहा कि जायर बोल्सोनारो का मामला ब्राजील का आंतरिक मामला है और हम इससे निपटेंगे। बोल्सोनारो के साथ कुछ भी गलत नहीं हो रहा, बल्कि लोकतंत्र उनके साथ न्याय कर रहा है।
 brazil | Luiz Inacio Lula da Silva | donald trump | DonaldTrump
DonaldTrump donald trump Luiz Inacio Lula da Silva brazil
Advertisment
Advertisment