Advertisment

अमेरिका में नियाग्रा फॉल्स के समीप भीषण रोड एक्सीडेंट, बस में कई भारतीय भी सवार थे

नियाग्रा फॉल्स देखकर न्यूयॉर्क सिटी लौट रहे पयर्टकों की एक टूरिस्ट बस पेम्ब्रोक के पास I-90 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई के घायल हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

author-image
Mukesh Pandit
Niagara Falls accident
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिका में  विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स के समीप भीषण दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है। नियाग्रा फॉल्स देखकर न्यूयॉर्क सिटी लौट रहे पयर्टकों की एक टूरिस्ट बस पेम्ब्रोक के पास I-90 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई के घायल हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। बस में भारत, चीन, फिलीपीन समेत कई देशों के यात्री सवार थे। 

हादसा बफेलो से लगभग 40 किमी दूर हुआ

पुलिस के मुताबिक, हादसा बफेलो से लगभग 40 किलोमीटर दूर पूर्व में हुआ। हाईवे पर हुए हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा ली गई तस्वीरों में एक बस हाईवे से थोड़ी दूर पलटी हुई दिखाई दी।न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के प्रवक्ता जेम्स ओ'कैलाहन ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के फंसने और कई के घायल होने की सूचना है। 

मेडिकल हेलीकॉप्टर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

उन्होंने बताया कि घटना के बाद कई एंबुलेंस और मेडिकल हेलीकॉप्टर घायलों को अस्पताल ले गए। मेडिना के पॉवेल स्टीफंस ने दुर्घटनास्थल से गुजरने के बाद बताया कि सड़क पर हर जगह कांच और लोगों का सामान बिखरा हुआ था। बस की सभी खिड़कियां टूट चुकी थीं।  

'दुखद बस हादसा'

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने एक्स पर कहा कि उन्हें 'दुखद बस हादसे' की जानकारी मिल चुकी है। उनका कार्यालय पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। एयर मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस मर्सी फ्लाइट ने बताया कि उनके तीन हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से लोगों को क्षेत्रीय अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं। कितने लोग घायल हुए हैं, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, बफेलो के बड़े अस्पताल ईसीएमसी ने दोपहर 2:10 बजे तक कम से कम आठ मरीज भर्ती होने की पुष्टि की है। road accident help | Niagara Falls accident | USA road accident Indians 

Advertisment

USA road accident Indians Niagara Falls accident road accident help
Advertisment
Advertisment