Advertisment

किसने दी परमाणु हमले की धमकी, अब्बासी बोला- मिसाइलें तैयार, बौखलाया Pakistan

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा उठाए गए कठोर कदमों से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी मंत्री हनीफ अब्बासी की परमाणु धमकी दी है। जानिए पूरा मामला।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जब दुश्मनों को करारा जवाब देना शुरू किया, तो पाकिस्तान के हुक्मरानों की बौखलाहट खुलकर सामने आ गई। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने आग उगलते हुए भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी। हनीफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान का परमाणु जखीरा और उसकी मिसाइलें “गौरी, शाहीन और गजनवी” भारत पर वार करने के लिए तैयार हैं।

पानी रोका तो युद्ध झेलेगा भारत

अब्बासी की बौखलाहट यहीं नहीं थमी। उसने बेशर्मी से कहा, "अगर भारत ने हमारे पानी की आपूर्ति रोकी, तो उसे पूर्ण युद्ध झेलने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे मिसाइल और परमाणु हथियार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं। कोई नहीं जानता कि हमने इन्हें पाकिस्तान के किस-किस कोने में छुपाकर रखा है।" अब्बासी ने दावा किया कि पाकिस्तान के 130 परमाणु हथियार भारत को निशाना बनाने के लिए तैनात हैं।

ऐसी गीदड़भभकी से नहीं डरता भारत

लेकिन भारत झुकने वालों में नहीं है। भारत ने ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई करते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किया, पाकिस्तानियों के वीजा रद्द किए और सभी व्यापारिक संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया। भारत के इन कड़े कदमों से घबराए अब्बासी ने बड़बड़ाते हुए धमकी दी कि अगर पाकिस्तान ने कुछ और दिन भारतीय विमानों के लिए अपना वायुक्षेत्र बंद रखा, तो भारतीय एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगी।

पूरी दुनिया जानती है सच्चाई

हकीकत यह है कि भारत ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारत पर आरोप मढ़ने की नाकाम कोशिश कर रहा है, लेकिन सच्चाई पूरी दुनिया के सामने है। भारत अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटा है और दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है!
pakistan | breaking news india pakistan | india pakistan latest tension | India Pakistan Relations | India Pakistan Tension | India Pakistan water dispute | pakistan exposed 
breaking news india pakistan india pakistan latest tension India Pakistan water dispute India Pakistan Tension pakistan exposed India Pakistan Relations pakistan
Advertisment
Advertisment