Advertisment

घाना की संसद में बोले PM Modi: भारत-अफ्रीका की दोस्ती शुगर लोफ अनानास से भी मीठी

पीएम नरेंद्र मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए भारत-अफ्रीका के गहरे रिश्तों, वैश्विक चुनौतियों, G20 में अफ्रीकी यूनियन की सदस्यता और भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर दिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
PM Modi in Ghana Parliament
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने घाना की संसद को संबोधित करते हुए India- Africa के ऐतिहासिक संबंधों, वैश्विक संकटों और भारत की विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।पीएम मोदी ने कहा- भारत और घाना दोनों देशों का इतिहास उपनिवेशवाद के जख्मों से जुड़ा है, लेकिन हमारी आत्माएं हमेशा स्वतंत्र और निर्भीक रही हैं। हमारी मित्रता घाना के प्रसिद्ध शुगर लोफ अनानास से भी अधिक मीठी है।
Advertisment

Ghana Parliament

भारत की आर्थिक शक्ति और लोकतंत्र में आस्था

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा- भारत में जनता ने शांति, सुरक्षा और विकास के मार्ग पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार लगातार एक ही सरकार को चुना है। उन्होंने कहा, “भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था, तब वे अफ्रीका में ही थे और आज जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री मानवता के हित में अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रयोग कर रहा है, वे फिर से अफ्रीका में हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च सम्मान "द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवाओं की आकांक्षाओं और साझा विकास की प्रतिबद्धता को समर्पित है।
Advertisment
Ghana का सबसे बड़ा सम्मान PM मोदी को क्यों मिला? पीछे छिपी है एक ऐतिहासिक वजह! | यंग भारत न्यूज
Ghana का सबसे बड़ा सम्मान PM मोदी को क्यों मिला? पीछे छिपी है एक ऐतिहासिक वजह! | यंग भारत न्यूज Photograph: (X.com)

वैश्विक संकट और बदलाव की जरूरत

PM Modi ने जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे समकालीन वैश्विक संकटों का जिक्र करते हुए कहा कि पुरानी संस्थाएं इन चुनौतियों से निपटने में असफल हो रही हैं। अब समय आ गया है कि वैश्विक शासन में प्रभावी और विश्वसनीय सुधार किए जाएं। प्रगति तभी संभव है जब वैश्विक दक्षिण की आवाज को महत्व दिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हमें गर्व है कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी यूनियन को स्थायी सदस्यता दी गई। यह वैश्विक दक्षिण को आवाज़ देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।प्रधानमंत्री मोदी के इस भाषण पर घाना के सांसदों सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। 
Advertisment
pm modi africa
Advertisment
Advertisment