Advertisment

नामीबिया में PM Modi का भव्य स्वागत, विंडहोक में खिल उठे भारतीयों के चेहरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया के दौरे पर पहुंचे, जहां विंडहोक में भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारत-नामीबिया संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और संसद को संबोधित करने की तैयारी की।

author-image
Dhiraj Dhillon
PM Modi Namibia visit
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। PM Modi Namibia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी की एक झलक पाते ही भारतीयों के चेहरे खिल उठे। भारतीय समुदाय के द्वारा किए गए स्वागत के पलों को पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।पीएम ने  अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि वे नामीबिया में बसे भारतीयों की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और परंपराओं से जुड़े रहने की भावना पर गर्व महसूस करते हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

PM Modi Namibia visit 3

पीएम मोदी बोले- भारतीयों का परंपराओं से जुड़ाव देख गर्व होता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं का गहरा जुड़ाव बनाए हुए है, यह देखकर गर्व होता है। यहां जिस तरह से भारतीयों ने हमारा स्वागत किया, वह भारत-नामीबिया संबंधों की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि नामीबिया भारत का एक विश्वसनीय और मूल्यवान अफ्रीकी साझेदार है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूती दी जाएगी। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के परिवार उनके पोस्टर और तस्वीरें बनाकर लाए थे।

PM Modi Namibia visit 3 (1)

आज नामीबियाई संसद को करेंगे संबोधित

Advertisment

पीएम मोदी आज नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नांदी-नदैतवाह से मुलाकात करेंगे और संसद को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर कई अहम घोषणाएं होने की संभावना है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, शिक्षा और संस्कृति के आदान-प्रदान पर सहमति, अफ्रीका में भारत की कूटनीतिक उपस्थिति को और सशक्त करने की दिशा में चर्चा करेंगे।

pm modi foreign relations Modi Foreign Visit 2025 पीएम मोदी pm modi
Advertisment
Advertisment