Advertisment

PM Modi दो दिवसीय Mauritius दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि

भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में में हिस्सा लेगी। 12 मार्च को होता है मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस समारोह।

author-image
Dhiraj Dhillon
PM Modi in Mauritius
Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार तड़के ही मॉरिशस की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वे 12 मार्च को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने मॉरिशस रवाना होने से पहले इस यात्रा के बारे में अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है- मॉरिशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर का एक प्रमुख साझेदार है। हम साझा मूल्यों और गहरे सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं। मेरी यात्रा हमारी दोस्ती की नींव को और मजबूत करेगी और भारत-मॉरीशस संबंधों में एक उज्जवल अध्याय जोड़ेगी।

PM Modi को 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस', Covid-19 में रणनीतिक नेतृत्व के लिए सम्मानित

भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में हिस्सा लेगी

Advertisment

भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में में हिस्सा लेगी। इस दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस के प्रधामंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के प्रधानमंत्री समुद्री सुरक्षा को लेकर एक समझौता भी करेंगे। इसके साथ ह‌ी पीएम मोदी मॉरिशस में भारत के फंड से तैयार होने वाली 20 से अधिक परियोजनाओं का उदघाटन भी करेंगे।

भावों की भाषा: मोदी के दिल को समझने का रास्ता | PM modi | YOUNG Bharat News

यात्रा रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेगी

Advertisment

पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाली होगी। इसलिए इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी मॉरिशस के पीएम के साथ वार्ता के दौरान चागोस द्वीप समूह के मुद्दे पर भी मॉरिशस का समर्थन करेंगे। बता दें कि ब्रिटेन चागोस द्वीप समूह को मॉरिशस के हवाले करने की बात स्वीकार चुका है। ब्रिटेन की इस पहल के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चागोस द्वीप में अमेरिकी मौजूदगी का समर्थन कर चुके हैं। बता दें ‌कि हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से भारत अमेरिकी मौजूद के समर्थन में है।

PM Modi ने गुजरात में महिलाओं के Leadership को दिया बढ़ावा | Gujarat | YOUNG Bharat News

Advertisment
Advertisment