Advertisment

Portugal स्ट्रीटकार हादसे में 17 की मौत, अब तक क्या पता है?

लिस्बन में 140 साल पुराने एलिवेडोर दा ग्लोरिया स्ट्रीटकार के पटरी से उतरने से 17 लोगों की मौत हो गई। इस त्रासदी ने पुर्तगाल को राष्ट्रीय शोक में डुबो दिया है। हादसे की वजह जानने के लिए जांच जारी है, पर सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

author-image
Ajit Kumar Pandey
पुर्तगाल में स्ट्रीटकार हादसे में 17 की मौत, शोक में डूबा पूरा देश | यंग भारत न्यूज

Portugal में स्ट्रीटकार हादसे में 17 की मौत, अब तक क्या पता है? | यंग भारत न्यूज Photograph: (X.com)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एक भयानक हादसा हुआ है जहां एक लोकप्रिय 140 साल से लगातार चल रही स्ट्रीटकार 'एलिवेडोर दा ग्लोरिया' पटरी से उतर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

एपी न्यूज से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने इसे लिस्बन में हाल के इतिहास की सबसे दर्दनाक त्रासदियों में से एक बताया है। यह हादसा बुधवार की शाम सबसे व्यस्तम समय में हुआ। जिसने शहर को सदमे में डाल दिया है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है, पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 

एक हिल स्टेशन जैसा दृश्य, एक ऐतिहासिक स्ट्रीटकार और लाखों पर्यटक- यह लिस्बन की पहचान है। लेकिन, बुधवार (3 अगस्त 2025) की शाम करीब 6 बजे एक खूबसूरत तस्वीर भयावह त्रासदी में बदल गई। एलिवेडोर दा ग्लोरिया नामक यह फ्यूनिक्युलर जो साल 1885 से शहर की पहचान बना हुआ है पटरी से उतर गया। 

चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी हाल

चश्मदीदों के मुताबिक यह अनियंत्रित होकर एक पहाड़ी से नीचे की ओर तेजी से उतर रहा था और अचानक एक इमारत से जा टकराया। हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था। पीली और सफेद रंग की यह स्ट्रीटकार पूरी तरह से कुचल गई थी। आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन बचाव कार्य बहुत मुश्किल था। इस हादसे में 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 21 लोग घायल हुए हैं। 

जान-माल का भयानक नुकसान और जांच के घेरे में 'सुरक्षा' 

Advertisment

इस हादसे ने न केवल पुर्तगाल बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को हिलाकर दिया है। मृतकों में पुर्तगाल के अलावा अन्य देशों के लोग भी शामिल हैं। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएडास ने इसे "ऐसी त्रासदी कहा जो हमने पहले कभी नहीं देखी।"

इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

क्यों हुआ हादसा?: हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर इसे एक दुर्घटना बताया है। 

क्या ब्रेक फेल हुए?: चश्मदीदों के बयानों से लग रहा है कि स्ट्रीटकार के ब्रेक फेल हो गए थे। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार कर दिया है। 

Advertisment

क्या मेंटेनेंस में कमी थी?: स्ट्रीटकार का संचालन करने वाली कंपनी कैरिस ने दावा किया है कि इस वाहन का नियमित रखरखाव किया गया था। हालांकि, जांच में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि असल वजह क्या थी। 

हादसे के तुरंत बाद यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "मुझे प्रसिद्ध एलिवेडोर दा ग्लोरिया के पटरी से उतरने के बारे में जानकर दुख हुआ।" 

शोक में डूबा पूरा देश पुर्तगाल में गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया। सरकार ने एक बयान में कहा, "एक दुखद दुर्घटना... जिसमें लोगों की अपूरणीय क्षति हुई है, उनके परिवारों को शोक में छोड़ दिया है और पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।" 

Advertisment

लिस्बन के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने भी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एलिवेडोर दा ग्लोरिया जो कि एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में वर्गीकृत है, हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

यह एक पहाड़ी पर खड़ी सड़क पर चलता है और स्टील के केबलों से जुड़ा होता है। लोग इस छोटी सी सवारी के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। 140 साल से सेवा दे रही इस स्ट्रीटकार के साथ हुआ यह हादसा एक गहरा घाव छोड़ गया है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

Lisbon Streetcar Tragedy | Elevador Da Glória Accident | Portugal National Mourning | Lisbon Rail Crash 2025 | lisbon Streetcar Accident

lisbon Streetcar Accident Lisbon Rail Crash 2025 Portugal National Mourning Lisbon Streetcar Tragedy
Advertisment
Advertisment