Advertisment

राष्ट्रपति मुर्मू Pope Francis के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी हुईं रवाना

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘26 अप्रैल को राष्ट्रपति वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। अंतिम संस्कार में दुनिया भर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

author-image
Jyoti Yadav
राष्ट्रपति मुर्मू Pope Francis के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी हुईं रवाना 
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वेटिकन सिटी, वाईबीएन नेटवर्क | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सप्ताह के अंत में किए जाने वाले पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार, 25 अप्रैल को वेटिकन सिटी रवाना हुईं। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक मामलों एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं। 

वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा 

मुर्मू भारत सरकार तथा भारतीय लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई हैं। फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका ईस्टर सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी। 

26 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘26 अप्रैल को राष्ट्रपति वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। अंतिम संस्कार में दुनिया भर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।’’ भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

Advertisment

बता दें, पोप फ्रांसिस का निधन सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की आयु में हुआ। वेटिकन के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 7:35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, स्ट्रोक और हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ। इतालवी समाचार एजेंसियों ने बताया कि मस्तिष्क में रक्तस्राव भी उनकी मृत्यु का एक कारण था। 

President Droupadi Murmu Draupadi murmu
Advertisment
Advertisment