/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/president-putin-and-pm-modi-2025-08-07-17-27-32.jpg)
मॉस्को/नई दिल्ली वाईबीएन डेस्क। रूस से तेल खरीद को को मुद्दा बनाकर अमेरिका के द्वारा भारत पर टैरिफ बम फोड़े जाने के साथ रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के भारत आने का कार्यक्रम बन गया है। टैरिफ पर अमेरिकी तानाशाही के बीच पुतिन की यात्रा बड़ी अहम मानी जा रही है। मॉस्को में मौजूद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पुतिन के भारत दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- इस संबंध में उनके रूसी समकक्ष से वार्ता के बाद पुतिन का भारत आना तय हो गया। अब जल्द ही पुतिन के आगमन की तारीख का फैसला होगा।
अजीत डोभाल बोले- यात्रा की तारीख पर हो रहा विचार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान स्पष्ट किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की संभावित भारत यात्रा की तारीखों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई निश्चित कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी उच्चस्तरीय बैठकों में किसी विशेष तारीख या समय का जिक्र नहीं किया। दरअसल पुतिन के भारत आने की जानकारी मिलते ही उनके अगस्त के अंत तक भारत की आने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। डोभाल ने स्पष्ट किया कि यह सूचना तथ्यात्मक रूप से गलत है, पुतिन की भारत यात्रा की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
जानिए एनएसए अजीत डोभाल ने क्या कहा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मास्को में रूस की सुरक्षा परिषद के प्रमुख सर्गेई शोइगू से मुलाकात के दौरान कहा कि हम राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं। इस दौरान एनएसए ने मॉस्को में हुई मेहमानवाजी की तारीख की और अर्से से भारत और रूस के बीच सामरिक सहयोग का भी उल्लेख किया। एनएसए ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन भी आतंकवाद के खिलाफ भारत जैसी राय रखते हैं।
हम पुतिन के भारत दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं - अजीत डोभाल |@IAjitDoval_IND |#Putin#AjitDoval#IndiaPutinVisit#NewsUpdate | pic.twitter.com/HsFYUftZyp
— Young Bharat News (@YoungBharat24) August 7, 2025
रणनीतिक सहयोग के लिए रूस की यात्रा पर हैं डोभाल
vladimir putin | Putin latest news | NSA Ajit Doval | Ajit Doval Latest