/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/09/trump-putin-file-photo-2025-08-09-06-48-59.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः 2019 के बाद यह पहली बार था जब पुतिन ट्रम्प की मुलाक़ात हुई। दोनों एंकोरेज के ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में बैठक के लिए आए। यह बैठक प्रतीकात्मकता से भरपूर थी उनके पीछे एक नीली पृष्ठभूमि पर शांति की तलाश लिखा हुआ था। हालांकि मीटिंग में क्या कुछ हुआ ये पूरी तरह से सामने नहीं आया लेकिन दोनों की केमिस्ट्री जरूर जामने आई। ऐसा लगा जैसे दो पुराने दोस्त लंबे समय के बाद एक-दूसरे से मिल रहे हों।
सबसे पहले दोनों ने मिलाया हाथ
शुक्रवार को अलास्का शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सबसे पहले हाथ मिलाया। यह ऊपर से तो गर्मजोशी से लबरेज था लेकिन इसमें शक्ति प्रदर्शन की झलक भी दिखी।
न्यूजवीक से बात करते हुए- पैटी एन वुड ने कहा कि यह अभिवादन सम्मान, नियंत्रण और परिचय" का मिश्रण था, जिसमें दोनों नेताओं ने वार्ता से पहले सोचे-समझे कदम उठाए जो यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-रूस संबंधों को नया रूप दे सकते थे।
ट्रम्प की हथेली बता रही थी कि पुतिन शक्तिशाली हैं
शुरुआत में, ट्म्प की हथेली ऊपर की ओर थी। वुड ने बताया कि इससे पता चलता है कि वह पुतिन को ज़्यादा शक्तिशाली व्यक्ति मानते हैं। ट्रम्प आमतौर पर अपना हाथ ऊपर रखना पसंद करते हैं। हाथ मिलाते समय दूसरे व्यक्ति को अपनी ओर खींचने के लिए अपने शरीर के बीच के हिस्से को कसकर पकड़े रहते हैं, जो शक्ति का प्रदर्शन है। वुड ने कहा- दोनों व्यक्ति मुस्कुराए और एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाले रहे। उनके सिर पास-पास रहे। यह गर्मजोशी का संकेत है।
ट्रम्प ने डबल हैंडशेक से प्रभुत्व का संकेत दिया
ट्रम्प ने अपने बाएं हाथ से पुतिन की बांह पर थपथपाया। ये दिखाता है कि डबल हैंडशेक हुआ। वुड ने इसे प्रभुत्व का एक सूक्ष्म संकेत बताया। प्रतीकात्मक रूप से यह कह रहा था- अगर मैं चाहता तो तुम पर वार कर सकता था। पुतिन ने भी वैसा ही जवाब दिया। जैसे ही वो आगे बढ़े, ट्रम्प का हाथ ऊपर की ओर चला गया, जिससे शक्ति संतुलन उलट गया। उन्होंने कहा- यह एक हैंडशेक शतरंज का खेल है।
वुड ने पुतिन को अपनी बाहें ढीली करके चलते देखा, छह महीने पहले के विपरीत जब वह ज्यादा सख्त थे। ट्रम्प ने अपनी बाहें पास रखीं, पुतिन की कोहनी पकड़ी और फुसफुसाने के लिए झुके। यह एक नियंत्रण और आत्मीयता का संकेत था।
फोटो खिंचवाने के दौरान पुतिन ने अपने हाथ मोड़े और खोले। वुड ने कहा- यह टकराव की तैयारी का संकेत हो सकता है, हालांकि यह शारीरिक समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है। दोनों मुस्कुराते हैं। यह यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में राजनीतिक नाटक की तरह दिखा। शक्ति की होड़ के बावजूद वुड ने कहा कि यह पल दोस्ताना लग रहा था। उन्होंने कहा- ऐसा लगा जैसे दो पुराने दोस्त लंबे समय के बाद एक-दूसरे से मिल रहे हों।
Trump-Putin, Alaska meeting, Donald Trump