/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/russia-earthquak-2025-09-19-07-01-59.jpg)
मास्को, वाईबीएन डेस्क।रूस में आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से धरती डोल उठी। भूकंप के चलते सुनानी का अलर्ट जारी किया गया है। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई है। कामचटका के द्वीप के नजदीक तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। कई स्थानों पर जमीन फट गई और सैकड़ों की संख्या में घर धंस गए हैं।
BREAKING:
— Visegrád 24 (@visegrad24) September 18, 2025
Magnitude 7.8 earthquake hits eastern Russia, just off Kamchatka’s coast.
A tsunami warning was just issued pic.twitter.com/jHwtv4o3pz
भूकंप से लोगों में भारी दहशत
रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक के अनुसार, एक हफ्ते पहले भी रूस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कामचटका क्षेत्र के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 महसूस की गई, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग सहम गए। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें फर्नीचर, कारें, लाइट्स तेजी के साथ हिलते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में धरती फटी हुई आ रही है।
#EarthquakeAlert | 7.8 magnitude earthquake hits #Russia, #tsunami warning issued: From Reuters pic.twitter.com/0kuicoEW0E
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) September 19, 2025
सुनामी का खतरा
कामचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि पूर्वी तट पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय को भूकंप को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कामचटका में शनिवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। शनिवार (13 सितंबर) को 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया था। Russia earthquake | Russia Earthquake 2025 | earth
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us