Advertisment

Russia's offer to Elon Musk: दिमित्री नोविकोव बोले 'अगर चाहें तो राजनीतिक शरण देने को तैयार हैं'

ट्रंप-मस्क विवाद के बीच रूस ने एलन मस्क को राजनीतिक शरण देने की पेशकश की। स्टेट डूमा के सदस्य ने कहा- मस्क खास हैं, चाहें तो रूस उन्हें शरण दे सकता है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Elon Musk vs Donald Trump

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Donald Trump vs Elon Musk: कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी रहे अरबपति एलन मस्क अब उनके कट्टर आलोचक बन चुके हैं। ट्रंप के लिए अरबों डॉलर की फंडिंग और चुनाव प्रचार करने वाले मस्क के साथ अब ट्रंप की खुली तनातनी चल रही है। इस विवाद के बीच रूस ने मस्क को राजनीतिक शरण देने की पेशकश कर सबका ध्यान खींचा है।

दिमित्री नोविकोव ने कही यह बात

Trump vs Musk: रूसी संसद (स्टेट डूमा) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की कमेटी के उपाध्यक्ष दिमित्री नोविकोव ने एलन मस्क को शरण देने की बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस एडवर्ड स्नोडेन की तरह मस्क को भी शरण दे सकता है, तो उन्होंने कहा, "मस्क बेहद खास हैं। उन्हें राजनीतिक शरण की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर वे चाहें तो रूस उन्हें शरण देने के लिए तैयार है।"

मस्क और स्पेसएक्स पर तीखा हमला

ट्रंप समर्थक और पूर्व व्हाइट हाउस रणनीतिकार स्टीव बैनन ने एलन मस्क पर अमेरिका को धमकाने का आरोप लगाया। मस्क ने स्पेसएक्स के रॉकेट "ड्रैगन" का संचालन बंद करने की धमकी दी थी, जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष यात्रियों को लाने-ले जाने का कार्य करता है। बैनन ने मस्क को "अवैध एलियन" करार देते हुए अमेरिका से निर्वासित करने और स्पेसएक्स को जब्त करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार को मस्क की नागरिकता की जांच करनी चाहिए।

रूस का जवाब- "यह अमेरिका का आंतरिक मामला है"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिमित्री नोविकोव ने कहा, "यह अमेरिका का निजी मामला है। हमें इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर मस्क चाहें तो रूस दरवाजे खुले रखेगा। हमें उम्मीद है कि ट्रंप इस विवाद को जल्द सुलझा लेंगे।"

Advertisment

elon musk | Elon Musk 2025 | Elon vs Trump | Elon Trump fight

elon musk Elon Musk 2025 Elon vs Trump Elon Trump fight
Advertisment
Advertisment