Advertisment

पुतिन ने PM Modi को बताया “बुद्धिमान नेता”, भारत-रूस संबंधों को कहा विशेष

सोची से रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, उन्हें “बुद्धिमान नेता” कहा। पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को विशेष बताते हुए कहा कि पीएम मोदी विदेशी दबाव में झुकेंगे नहीं। दिसंबर में पुतिन के भारत दौरे की तैयारी।

author-image
Dhiraj Dhillon
President Putin PM Modi

Photograph: (X.com)

सोची (रूस), वाईबीएन न्यूज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें “बहुत ही बुद्धिमान नेता” बताया। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा सबसे पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं और भारत-रूस के बीच संबंध “विशेष” हैं। पुतिन सोची में वाल्दाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “लगभग 15 साल पहले हमने विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी (Privileged Strategic Partnership) की घोषणा की थी, और यही हमारे रिश्तों की सबसे अच्छी परिभाषा है। भारतीय लोग भी इस रिश्ते को हमेशा याद रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं, जो सबसे पहले अपने देश के हित को प्राथमिकता देते हैं।”

भारत दौरे की तैयारी

पुतिन के बयान ऐसे समय में आए हैं जब इस साल के अंत तक उनके भारत दौरे की चर्चा है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी पुतिन की यात्रा से पहले भारत आ सकते हैं। उन्होंने 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में नई दिल्ली आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

अमेरिकी दबाव और रूस से तेल खरीद पर बयान

वहीं, अमेरिकी शुल्क और रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है, तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर तक का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और भारत की गरिमा व रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेंगे। पुतिन ने कहा, “यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि शुद्ध आर्थिक गणना है। अगर भारत तेल खरीदना बंद करता है तो नुकसान होगा, और अगर प्रतिबंधों की वजह से खरीद जारी रखता है तो भी लागत वही रहेगी। ऐसे में क्यों रुके? भारतीय जनता कभी अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी और मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी भी ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे।”

अमेरिका का आरोप

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दो हफ्ते पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन और भारत को “यूक्रेन युद्ध के फंडर” करार दिया था। ट्रंप ने कहा था कि रूस से तेल खरीद जारी रखकर दोनों देश इस युद्ध को आर्थिक रूप से मदद दे रहे हैं।

Advertisment

vladimir putin | India Russia relations | pm modi | donald trump

donald trump पीएम मोदी pm modi India Russia relations vladimir putin
Advertisment
Advertisment