Advertisment

Diplomacy: रूस ने तालिबान सरकार को मान्यता दी, अफगानिस्तान के साथ बढ़ेगा सहयोग

रूस ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को औपचारिक मान्यता दे दी है। गुल हसन हसन को राजदूत के रूप में स्वीकार कर रूस ने तालिबान को अब 'गैरकानूनी संगठन' की सूची से भी हटा दिया है। यह फैसला द्विपक्षीय सहयोग के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Taliban and Russian foreign ministers

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Russia- Afganistan News: रूस ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता देने की घोषणा कर दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि तालिबान द्वारा नियुक्त नए राजदूत गुल हसन हसन ने अपनी पहचान-पत्र (क्रेडेंशियल्स) सौंप दिए हैं। इस घोषणा के साथ रूस तालिबान शासन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाला पहला वैश्विक शक्ति बन गया है।

Advertisment

द्विपक्षीय सहयोग को मिलेगा बल

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मान्यता से अफगानिस्तान और रूस के बीच 'उत्पादक द्विपक्षीय सहयोग' को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम दोनों देशों के राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई दिशा देगा।

2021 से सत्ता में है तालिबान

बता दें कि अफगानिस्तान में 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने सत्ता संभाल ली थी। फिलहाल अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी हैं। अब रूस ने तालिबान को 'गैरकानूनी संगठनों' की सूची से भी हटा दिया है, जो इस समूह की वैधानिकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

तालिबान की प्रतिक्रिया 

ऐतिहासिक निर्णयइस फैसले का स्वागत करते हुए अफगान विदेश मंत्रालय ने इसे 'ऐतिहासिक कदम' बताया है। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा, "यह निर्णय अन्य देशों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है। रूस का यह कदम तालिबान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच विश्वास बढ़ाने का कार्य करेगा।"
russia afganistan
Advertisment
Advertisment