Advertisment

Russia-Ukraine War: Trump की मांग पर बोले Putin, यूक्रेनी सैनिकों से सहानुभूति, यूक्रेनी सेना का अलग सुर, जेलेंस्की बोले ...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर यूक्रेनी सैनिकों को बख्शने का वादा किया है। हालांकि यूक्रेनी सेना ने किसी तरह दवाब में होने से इंकार किया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Putin- Trump

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच पल- पल नए अपडेट आ रहे हैं। अमेरिका की कोशिशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने की संभावनाएं बढ़ी हैं। दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नेअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह मानते हुए यूक्रेनी सैनिकों को बख्शने का वादा किया है। हालांकि इस बीच यूक्रेनी सेना ने रूस और अमेरिका के उस बयान को खारिज किया है जिसमें यूक्रेनी सेना के दवाब में होने की बात कही गई। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्वीकार किया है कि पश्चिमी रूसी सीमा क्षेत्र में उनके सैनिक दवाब में हैं।

वार्ता के बाद ट्रंप ने पुतिन से यह अपील

दरअसल, मॉस्को में अमेरिका और रूस के दूतों के बीच हुई बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से अपील की थी कि वे यूक्रेनी सैनिकों की जान की सुरक्षा की गारंटी दें। ट्रंप ने कहा था कि युद्ध नहीं रुका तो यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा नरसंहार बन सकता है और तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन जाएगा। ट्रंप ने इस अपील की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए साझा की थी। इस पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि कुर्स क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिक आत्म समर्पण करेंगे तो उनके साथ सहानुभ‌ूति पूर्वक व्यवहार किया जाएगा।

Russia-Ukraine War: फिर होगी America- यूक्रेन वार्ता, Zelensky बोले अगले सप्ताह सऊदी अरब में मिलेंगे

ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद युद्ध समाप्ति की उम्मीद

Advertisment

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि गुरुवार को उनकी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई बातचीत के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने पुतिन से आग्रह किया कि रूस की सेना के घेरे में फंसे यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दी जाए। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी पुतिन से प्रत्यक्ष बातचीत हुई या नहीं।

Russia-Ukraine War: Trump की बात पर Zelensky की सहमति, Ukraine ने Russia से युद्ध खत्म करने का किया अनुरोध

सरेंडर करने वाले यूक्रेनी सैनिक रहेंगे सुरक्षित

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि अमेरिका और रूस के बीच हुई वार्ता के बाद शुक्रवार को पुतिन ने घोषणा की कि कुर्स्क क्षेत्र में आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यह बयान ट्रंप द्वारा युद्ध समाप्ति और सैनिकों को बख्शने की अपील के बाद आया है। लेकिन इस बीच यूक्रेनी सेना ने रूस और अमेरिका के इस बयान को खारिज किया है कि कुर्स क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिक दवाब में हैं। हालांकि जेलेंस्की ने का कहना है कि रूस के पश्चिमी सीमा क्षेत्र में रूसी सेना के आक्रामक रूख के कारण उनके सैनिक दवाब में आ गए हैं। यह वही क्षेत्र है जिसमें पिछले साल अगस्त में यूक्रेनी सेना ने रूसी जमीन पर कब्जा कर लिया था।
Advertisment
Advertisment
Advertisment