Advertisment

अब सऊदी में Trump का दावा: भारत-पाक संघर्षविराम में अमेरिका की भूमिका, परमाणु युद्ध टला

सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम करवा कर संभावित परमाणु युद्ध टाल दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट और भारत का रुख।

author-image
Dhiraj Dhillon
सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रंप

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उनकी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को समाप्त कर एक "ऐतिहासिक संघर्षविराम" कराने में सफल भूमिका निभाई। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित सऊदी-अमेरिका निवेश मंच में बोलते हुए ट्रंप ने खुद को वैश्विक शांति और एकता का वाहक बताया।

Advertisment

ट्रंप ने सऊदी अरब में क्या कहा?

ट्रंप ने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि मैं दुनिया में शांति स्थापित करने वाला बनूं। मुझे युद्ध पसंद नहीं है, लेकिन हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। हाल ही में मेरी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को व्यापार के माध्यम से शांत करने में मदद की।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने दोनों देशों से कहा, चलो व्यापार करें, लेकिन परमाणु मिसाइलों का नहीं। दोनों देशों के पास समझदार और मजबूत नेतृत्व है, और अब सबकुछ शांत है। उम्मीद है यह स्थिति बनी रहेगी।”

दर्शकों की सराहना और अमेरिकी टीम की प्रशंसा

ट्रंप के इस बयान के बाद मंच पर मौजूद दर्शकों, अधिकारियों और अरबपति एलन मस्क ने तालियां बजाईं। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी तालियों में शामिल हुए। ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की प्रशंसा करते हुए कहा, “मार्को खड़े हो जाइए… आपने शानदार काम किया।”

भारत का क्या कहना है?

हालांकि भारत सरकार के सूत्रों ने किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को खारिज किया है। भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को चार दिनों की सैन्य झड़पों के बाद संघर्ष रोकने का निर्णय लिया। दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों (DGMO) ने सभी जमीनी, हवाई और समुद्री कार्रवाई को रोकने पर सहमति जताई। भारत की स्थायी नीति रही है कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं हो सकती।

कश्मीर पर ट्रंप की टिप्पणी

शनिवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए यह भी दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान एक 'पूर्ण और त्वरित संघर्षविराम' पर सहमत हुए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे पर मदद करना चाहता है। भारत बार-बार यह दोहराता रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न अंग हैं और इसपर कोई मध्यस्थता नहीं हो सकती।

india pakistan | America on India Pakistan tension | india pakistan ceasefire | india pakistan ceasefire agreement | india pakistan ceasefire news | india pakistan ceasefire talks | India Pakistan conflict | India Pakistan Peace | India Pakistan Tension | donald trump | DonaldTrump | donald trump news | president donald trump 

donald trump donald trump news president donald trump DonaldTrump India Pakistan Tension India Pakistan conflict America on India Pakistan tension india pakistan india pakistan ceasefire india pakistan ceasefire news india pakistan ceasefire agreement india pakistan ceasefire talks India Pakistan Peace
Advertisment
Advertisment