Advertisment

ट्रम्प ने लिया ईरान-इजरायल की लड़ाई को खत्म करने का श्रेय, बोले- ये हिरोशिमा जैसा था

उन्होंने पिछले सप्ताह के अमेरिकी हमलों की तुलना 1945 में जापान पर हुए परमाणु हमलों से की। तब अमेरिका ने जिसमें हिरोशिमा और नागासाकी के जापानी शहरों को नष्ट कर दिया गया था। उसके बाद दूसरा विश्व युद्ध खत्म हो गया था।

author-image
Shailendra Gautam
President Trump will address the nation at 10 pm after US attack on Iran

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों ने उस युद्ध को समाप्त कर दिया है, जिसने दोनों पक्षों को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पिछले सप्ताह के अमेरिकी हमलों की तुलना 1945 में जापान पर हुए परमाणु हमलों से की। तब अमेरिका ने जिसमें हिरोशिमा और नागासाकी के जापानी शहरों को नष्ट कर दिया गया था। उसके बाद दूसरा विश्व युद्ध खत्म हो गया था। 

Advertisment

ट्रम्प बोले- 12 दिनों के दौरान नरक से गुजरा है ईरान

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि 12 दिवसीय युद्ध के दौरान तेहरान नरक से गुजरा। अमेरिका ने दखल दिया तो उसे अपने परमाणु हथियार से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को त्यागने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि मुझे नहीं लगता कि वो कभी ऐसा फिर से करेंगे। वो अपना तेल ले लेंगे, वो अपनी मिसाइलें ले लेंगे और अपनी रक्षा करेंगे। मुझे लगता है कि वो इसे सह चुके हैं। वो अभी-अभी नरक से गुज़रे हैं। आखिरी चीज जो वो करना चाहेंगे वह है अपग्रेडेशन। वो अपने परमाणु हथियारों को फिर से अपग्रेड करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ये आसान नहीं है। इसमें बहुत बड़ी रकम खर्च होगी, जो फिलहाल ईरान के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अच्छे संबंध हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया हिरोशिमा और नागासाकी का उदाहरण

Advertisment

ट्रम्प ने कहा कि वो हिरोशिमा का उदाहरण नहीं देना चाहते, वो नागासाकी का उदाहरण नहीं देना चाहते, लेकिन यह साफ है कि अमेरिकी हमले ने युद्ध को समाप्त कर दिया। इस चीज ने इस युद्ध को समाप्त कर दिया। ध्यान रहे कि अगस्त 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर दो परमाणु बम गिराए थे, जिसमें 2 लाख से अधिक लोग मारे गए। इनमें से अधिकांश नागरिक थे। हमलों के कुछ दिनों बाद, जापानी सरकार ने बिना शर्त आत्मसमर्पण की घोषणा की, जिससे लंबे समय तक चले द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हो गया। 

पेंटागन की रिपोर्ट को कर दिया खारिज

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने उस खुफिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें पाया गया कि उनके हवाई हमलों का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बहुत कम प्रभाव पड़ा। यह आकलन पेंटागन से आया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान में परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स, जिन्होंने मंगलवार को खुफिया निष्कर्षों की पहली रिपोर्ट दी थी, वो इतिहास में सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को नीचा दिखाने के प्रयास में एक साथ आए हैं। Donald Trump ceasefire comment | DonaldTrump not present in content Donald Trump, Iran-Israel War, Hiroshima and Nagasaki, America, Pentagon Report

trump DonaldTrump Donald Trump ceasefire comment
Advertisment
Advertisment