Advertisment

Jewish Museum के बाहर गोलीबारी में दो इसरायली अधिकारियों की मौत, हमलावर ने लगाए 'फ्री फलस्तीन' के नारे

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई भीषण गोलीबारी में इसरायली दूतावास के दो अधिकारियों की मौत हो गई। घटना रात करीब 9:15 बजे हुई जब एक हमलावर ने ‘फ्री फलस्तीन’ के नारे लगाते हुए दोनों अधिकारियों पर करीब से गोलीबारी की।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
Japan  (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर अज्ञात हमलावर ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस हमले में इसरायली दूतावास से जुड़े दो अधिकारियों की मौत हो गई। घटना के समय हमलावर ‘फ्री फलस्तीन’ के नारे लगा रहा था। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रात करीब 9:15 बजे हुई। चश्मदीदों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी बेहद नजदीक से की गई थी। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, दोनों की पहचान इजरायल के राजनयिकों के रूप में हुई है

इसरायल की तीखी प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र में इसरायल के राजदूत डैनी डैनन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे "यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य" बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस हमले में इसरायली दूतावास के कर्मचारी घायल हुए हैं और यह घटना न केवल इजरायल बल्कि पूरी यहूदी समुदाय को डराने का प्रयास है।

अमेरिकी प्रशासन पर भरोसा

वॉशिंगटन स्थित इसरायली दूतावास की प्रवक्ता ताल नैम कोहेन ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे दो कर्मचारी कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास लक्षित रूप से गोलीबारी का शिकार बने हैं। हमें यकीन है कि अमेरिकी स्थानीय और संघीय एजेंसियां इस हमले की गहराई से जांच करेंगी और पूरे अमेरिका में इसरायली प्रतिनिधियों व यहूदी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।पुलिस और एफबीआई इस मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिला है कि हमले की मंशा राजनीतिक या धार्मिक कट्टरता से प्रेरित हो सकती है। घटना के बाद राजधानी वॉशिंगटन डीसी में यहूदी स्थलों और दूतावासों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Advertisment
Advertisment