Advertisment

UK में मतदान की न्यूनतम आयु 18 से घटकर 16 साल, जानिए क्या है बड़ा बदलाव

ब्रिटेन सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब 16 साल के किशोर भी वोट डाल सकेंगे। मतदान की न्यूनतम आयु 18 से घटाकर 16 साल की गई। जानें बदलाव का कारण और असर।

author-image
Dhiraj Dhillon
Prime Minister Keir Rodney Starmer Prime Minister Keir Rodney Starmer Deputy Prime Minister Angela Rayner Deputy Prime Minister Angela Rayner
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ब्रिटेन में अब 16 और 17 साल के किशोरों को भी वोट देने का अधिकार मिल गया है। सरकार ने मतदान की न्यूनतम आयु 18 से घटाकर 16 वर्ष करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह बदलाव अगले राष्ट्रीय चुनाव से पहले लागू होगा। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

लेबर पार्टी का वादा हुआ पूरा

केंद्र-वाम लेबर पार्टी ने 2024 के चुनावों से पहले इस बदलाव का संकल्प लिया था। इसके साथ ही ब्रिटेन उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां मतदान की आयु 16 वर्ष है। इनमें इक्वाडोर, ऑस्ट्रिया और ब्राजील शामिल हैं। स्कॉटलैंड और वेल्स पहले से ही स्थानीय चुनावों में 16-17 वर्षीय मतदाताओं को अनुमति देते हैं।

Minister of Democracy Rushanara Ali

चुनावी सुधारों का बड़ा पैकेज

यह फैसला केवल मतदान आयु कम करने तक सीमित नहीं है। सरकार ने राजनीतिक दान में पारदर्शिता लाने और विदेशी हस्तक्षेप रोकने के लिए कड़े कानून भी लागू करने का ऐलान किया है। लोकतंत्र मंत्री रुशनारा अली ने कहा कि नए नियम ब्रिटेन की चुनाव प्रणाली को और मजबूत करेंगे।

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

2024 के चुनावों में मतदान प्रतिशत 59.7% रहा, जो दो दशकों में सबसे कम है। चुनाव आयोग के अनुसार, 2023 में करीब 7.5 लाख लोग फोटो आईडी की कमी के कारण वोट नहीं कर सके। यह चिंता का विषय था, क्योंकि पिछली कंजर्वेटिव सरकार ने 2022 में आईडी दिखाना अनिवार्य किया था, जिसका असर गरीब, युवा और अल्पसंख्यकों पर पड़ा।
Advertisment

इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव

इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के हैरी क्विल्टर-पिनर ने कहा, “यह 1969 के बाद का सबसे बड़ा चुनावी सुधार है, जब वोटिंग आयु 21 से घटाकर 18 की गई थी।” इस बदलाव को संसद की मंजूरी मिलना बाकी है। उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने कहा, “अगला आम चुनाव 2029 तक होना चाहिए। हमारा उद्देश्य लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाना और जनता का विश्वास बहाल करना है।” Britain | UK
UK Britain democracy
Advertisment
Advertisment