Advertisment

उनकी ओर उठी बंदूक हम पर तानी गई, चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क को एक "महान अमेरिकी नायक" और स्वतंत्रता के प्रचारक एवं शहीद बताया। ट्रंप ने कहा, "धरती पर उनकी आवाज़ पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी और वे हमेशा दिलों में जीवित रहेंगे।"

author-image
Mukesh Pandit
President Donald Trump

Erika Kirk, Charlie Kirk's widow, U.S. President Donald Trump during a memorial service। एक्स

एरिजोना , वाईबीएन डेस्क। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रुढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की श्रद्धांजलि सभा के मौके पर अत्यंत भावुक हो गए। ट्रंप ने ज़ोर देकर कहा, "बंदूक उनकी ओर तानी गई थी, लेकिन गोली हम सब पर थी। वह गोली हम सब पर थी।" चार्ली किर्क को एक "महान अमेरिकी नायक" और स्वतंत्रता के प्रचारक एवं शहीद बताया और कहा, "धरती पर उनकी आवाज़ पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी और वे हमेशा दिलों में जीवित रहेंगे।"

श्रद्धांजलि सभा में जुटी लाखों की भीड़

यूटा के एक कॉलेज में 10 सितंबर को हुई चार्ली किर्क की हत्या के बाद रविवार को अमेरिका के एरिजोना राज्य के ग्लेनडेल शहर में स्थित स्टेट फार्म स्टेडियम में उनकी श्रद्धांजलि सभा की गई, जिसमें लाखों की भारी भीड़ जमा हो गई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग सुबह 4:20 बजे से ही अपनी कारों में पहुंचने लगे थे और स्टेडियम के बाहर कई ब्लॉकों तक कारों की लंबी लाइन लग गई। 

किर्क अमेरिका के नायक

चार्ली किर्क को "अपनी पीढ़ी का एक महान कार्यकर्ता" बताते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किर्क को एक "महान अमेरिकी नायक" और स्वतंत्रता के प्रचारक एवं शहीद भी कहा। ट्रंप ने कहा, "धरती पर उनकी आवाज़ पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी। वह हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि किर्क की हत्या एक कट्टरपंथी, निर्दयी राक्षस" ने की थी। राष्ट्रपति ट्रंप और कैबिनेट अधिकारियों ने घंटों चली इस प्रार्थना सभा के दौरान किर्क की प्रशंसा की। यह सभा रूढ़िवादी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के लगभग दो हफ़्ते बाद आयोजित की गई थी।

Advertisment

किर्क की पत्नी के थम नहीं रहे थे आंसू

किर्क की पत्नी एरिका मंच पर आते ही अपनी आंसुओं को रोक नहीं पाईं और उन्हें ज़ोरदार तालियाँ मिलीं। कंज़र्वेटिव प्रभावशाली व्यक्ति चार्ली किर्क, जिनकी इस महीने की शुरुआत में हत्या कर दी गई थी, की विधवा ने कहा कि वह अपने पति के हत्यारे को माफ़ करती हैं। "मैं उसे माफ़ करती हूँ," एरिका ने कहा। 31 वर्षीय चार्ली किर्क का 10 सितंबर को यूटा वैली विश्वविद्यालय में निधन हो गया। पुलिस ने किर्क की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय कॉलेज ड्रॉपआउट टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या और अन्य अपराधों का आरोप है।  DonaldTrump | Donald Trump Claims | donald trump news | Charlie Kirk Israel | Charlie Kirk shot

DonaldTrump Donald Trump Claims donald trump news Charlie Kirk Israel Charlie Kirk shot
Advertisment
Advertisment