Advertisment

अमेरिकी वित्त मंत्री के आपत्तिजनक बोल, कहा-रूस के तेल से भारत के कुछ परिवार कमा रहे मोटा मुनाफा

Trump Tariff : अमेरिका के वित्त मंत्री ने कहा कि पहले भारत अपनी जरूरत का एक फीसदी से भी कम तेल रूस से खरीदता था, लेकिन अब वह 42 फीसदी तेल रूस से खरीदा जा रहा है। उन्होंने तेल खरीद को लेकर चीन का बचाव किया।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
US Treasury Secretary

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल की खरीद को लेकर बेशर्मी भरा बयान दिया है। रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का  बचाव करते हुए उन्होंने आरोप लगाय़ा है कि रूस से तेल खरीद कर "भारत अरबों डॉलर का मुनाफा कमा रहा है, जिसका लाभ उसके सबसे अमीर परिवारों को मिल रहा है।"उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

रूस से तेल खरीदने पर क्यों लगाया अतिरिक्त टैरिफ?

न्यूज चैनल सीएनबीसी से बातचीत के दौरान अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, "भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता है और इसे दोबारा उत्पाद के रूप में बेचता है। यह सब कुछ रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हो रहा है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पहले भारत अपनी जरूरत का एक फीसदी से भी कम तेल रूस से खरीदता था, लेकिन अब 42 फीसदी तेल रूस से खरीदा जा रहा है। भारत इसे बेचकर सिर्फ मुनाफा कमा रहा है।"

ट्रंप प्रशासन चीन के बचाव में आया

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, "रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले से पहले चीन अपनी जरूरत का 13 फीसदी तेल रूस से खरीद रहा था और अब 16 फीसदी तेल खरीद रहा है। बीजिंग का तेल आयात अलग-अलग स्थानों से है। इसलिए उनकी स्थिति अलग है।" रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो वहीं चीन पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया है।

Advertisment

16 बिलियन से ज्यादा मुनाफा कमा चुका है

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, रूस के सस्ते तेल खरीदकर 16 बिलियन से ज्यादा मुनाफा कमा चुका है। इसमें कुछ भारत के अमीर परिवार हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत पर पहले 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जो 27 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा। इस प्रतिबंध के बाद रूस ने भारत का समर्थन किया था और अमेरिका को चेतावनी दी थी कि कोई भी देश अपने व्यापारिक साझेदार को चुनने के लिए आजाद है। donald trump | donald trump news | Donald Trump India tax | donald trump on tariff | india america relationship | India-America relations not present in content

donald trump donald trump news donald trump on tariff India-America relations india america relationship Donald Trump India tax US Treasury Secretary statement
Advertisment
Advertisment