Advertisment

Visa Fraud in US: भारतीय मूल के व्यवसायी पर धोखाधड़ी का आरोप, चार पुलिस अधिकारी भी शामिल

अमेरिका के लुइसियाना में भारतीय मूल के व्यवसायी चंद्रकांत पटेल और चार पुलिस अधिकारियों पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगा। जानें कैसे ‘यू वीजा’ का गलत इस्तेमाल किया गया।

author-image
Dhiraj Dhillon
U- Visa

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। America News:अमेरिका के लुइसियाना में भारतीय मूल के एक व्यवसायी और चार अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आरोपितों में ओकडेल निवासी चंद्रकांत पटेल, पुलिस प्रमुख चाड डॉयल, ग्लिन डिक्सन, टेबो ओनिशिया और सिटी मार्शल माइकल स्लेने शामिल हैं। 

अमेरिकी सरकार का झूठी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, आरोपियों पर अमेरिकी सरकार के ‘यू वीजा’ कार्यक्रम के तहत प्रवासियों के वीजा दावों के समर्थन में झूठी अपराध रिपोर्ट तैयार करने का आरोप है। यू वीजा उन अपराध पीड़ितों को दिया जाता है, जिन्होंने गंभीर शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न सहा हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवासी लोग यू वीजा के लिए पात्रता पाने के उद्देश्य से झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए चंद्रकांत पटेल से संपर्क करते थे। पटेल इनसे हजारों डॉलर वसूलता था और अपने सह-षड्यंत्रकारियों से फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाता था। इसमें दिखाया जाता था कि प्रवासी सशस्त्र डकैती के शिकार हुए हैं। 

रेस्टोरेंट का मालिक है आरोपी पटेल

पटेल, जो लुइसियाना में दो दुकानों और एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट का मालिक है, खुद को भी फर्जी सशस्त्र डकैती का शिकार दिखाकर 2023 में यू वीजा हासिल कर चुका था। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच और अभियोजन होमलैंड सिक्योरिटी टास्क फोर्स कर रही है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में स्थापित किया गया था।
america news
Advertisment
Advertisment