Advertisment

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप, दो नेशनल गार्ड जवान घायल, Trump ने बढ़ाई सुरक्षा

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड जवान गंभीर रूप से घायल। संदिग्ध हिरासत में। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड सैनिक तैनात करने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें।

author-image
Dhiraj Dhillon
DONALD TRUMP

Photograph: (X.com)

वाशिंगटन, वाईबीएन न्यूज। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। बुधवार को राष्ट्रपति आवास से कुछ ही ब्लॉक दूर यह घटना हुई। घटना में दो नेशनल गार्ड घायल हुए हैं, हालांकि जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध को भी गोली लगी है। ट्रंप ने कहा- वारदात को अंजाम देने वाले जानवरों को सजा जरूर मिलेगी। वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी के अनुसार, घटना की विस्तृत जांच जारी है।

फैरागट स्क्वायर के पास हुई गोलीबारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्हाइट हाउस और फैरागट स्क्वायर के आसपास कई तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। पुलिस के अनुसार, कुल तीन लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को “जानवर जैसा कृत्य” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नेशनल गार्ड पर हमला करने वाले को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
ट्रंप ने घायल जवानों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि अमेरिका अपने सैन्य और कानून प्रवर्तन बलों के साथ मजबूती से खड़ा है।
Advertisment

500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड तैनात करने क‌े आदेश

हमले के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने घोषणा की कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। उन्होंने इसे अमेरिका के “सर्वश्रेष्ठ लोगों” को निशाना बनाने की कायराना हरकत बताया और कहा कि राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। यह घटना एक बार फिर राजधानी वॉशिंगटन में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और अपराध पर काबू पाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
america news | donald trump | Donald Trump Announcement Today | WashingtonDC
Donald Trump Announcement Today donald trump america news WashingtonDC
Advertisment
Advertisment