Advertisment

बांग्लादेश को अमेरिका के हाथ बेच रहे हैं यूनुस, आतंकियों के सहारे सत्ता हथियाई": Sheikh Hasina

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर अमेरिका के हित में देश को बेचने और आतंकियों की मदद से सत्ता हथियाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूनुस का सत्ता में कोई संवैधानिक आधार नहीं है।

author-image
Ranjana Sharma
bangladesh, sheikh hasina, mohammad yunus
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि यूनुस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की मदद से सत्ता पर कब्जा किया है और अब देश की स्वायत्तता व सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। शेख हसीना ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यूनुस ने जिन आतंकवादियों को सत्ता में लाने में मदद ली, वे वही लोग हैं जिनसे बांग्लादेश लंबे समय से अपनी रक्षा करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही आतंकी जेलों से रिहा कर दिए गए हैं और देश की बागडोर उन्हीं के हाथ में है।

Advertisment

देश को सत्ता के लिए नहीं बेचा जा सकता

शेख हसीना ने कहा कि उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान ने अमेरिका द्वारा मांगे गए सेंट मार्टिन द्वीप को देने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। हसीना ने कहा कि उनके मन में कभी यह विचार नहीं आया कि सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेचा जाए। उन्होंने यूनुस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वही अमेरिका को बांग्लादेश सौंपने को तैयार हैं।

संविधान से खिलवाड़ का आरोप

Advertisment

पूर्व प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति के पास जनादेश नहीं है, वह संविधान के साथ छेड़छाड़ कैसे कर सकता है? उन्होंने कहा कि यूनुस का अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार के रूप में कोई संवैधानिक आधार नहीं है, और संसद के बिना कानूनों में बदलाव करना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूनुस ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बांग्लादेश में सियासी संकट और चुनावी अनिश्चितता

5 अगस्त 2024 को हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना को भारत में शरण लेनी पड़ी थी। तब से बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व मोहम्मद यूनुस कर रहे हैं। हालांकि, नौ महीने बाद ही सेना और यूनुस के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। सेना दिसंबर 2025 तक चुनाव कराने की मांग कर रही है, जबकि यूनुस 2026 की पहली छमाही में चुनाव कराने की बात कह रहे हैं।

Advertisment

यूनुस ने दी चेतावनी 

यूनुस ने चेतावनी दी है कि अगर उन पर अनावश्यक दबाव डाला गया, तो वे "जनता के साथ मिलकर जवाब देंगे"। दूसरी ओर, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और सेना लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली की मांग कर रहे हैं। शेख हसीना ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “आज दुर्भाग्य है कि ऐसा व्यक्ति सत्ता में आ गया, जिसे कभी दुनिया प्यार करती थी, लेकिन अब वही व्यक्ति देश की आत्मा को बेच रहा है।

 

Advertisment
Advertisment