Advertisment

zelensky-Trump Talk ट्रंप से मिलने के लिए व्‍हाइट हाउस पहुंचे  यूक्रेन के राष्‍ट्रपति, युद्ध खत्‍म करने पर चर्चा

जेलेंस्‍की के साथ कई यूरोपियन नेता व्हाइट हाउस पहुंचे। जेलेंस्की के साथ नाटो महासचिव मार्क रूट, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी शामिल हैं।

author-image
Mukesh Pandit
Trump Zelensky

Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की रूस के साथ युद्ध खत्‍म करने के मसले पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलने के लिए व्‍हाइट हाउस पहुंच चुके हैं। जेलेंस्‍की के साथ कई यूरोपियन नेता व्हाइट हाउस पहुंचे। जेलेंस्की के साथ नाटो महासचिव मार्क रूट, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मौजूद हैं। व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का स्वागत करने के लिए मीडिया की एक बड़ी उपस्थिति मौजूद है।

 कई मायनों में बहुत अच्छी प्रगति हुई 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "...यूक्रेन के राष्ट्रपति का हमारे साथ होना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारे बीच कई अच्छी चर्चाएं और बातचीत हुई हैं। मुझे लगता है कि प्रगति हो रही है, कई मायनों में बहुत अच्छी प्रगति हुई है। कुछ समय पहले ही रूस के राष्ट्रपति के साथ हमारी अच्छी बैठक हुई थी। मुझे लगता है कि इस बैठक से कुछ न कुछ हल निकलने की संभावना है और आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे साथ यूरोप के 7 बहुत शक्तिशाली नेता हैं और हम इस बैठक के तुरंत बाद उनसे मिलने वाले हैं..."।


रूस के साथ युद्ध लगभग तुरंत खत्‍म.... 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ युद्ध लगभग तुरंत खत्‍म कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं। याद कीजिए कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी. ओबामा को क्रीमिया वापस नहीं मिला (12 साल पहले, बिना एक भी गोली चलाए!), और यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी नहीं। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।

Advertisment

2014 में क्रीमिया पर कब्‍जा 

क्रीमिया वह हिस्‍सा है जिस पर रूस ने 2014 में कब्‍जा किया था। वहीं पुतिन ने हमेशा से यूक्रेन के नाटो में शामिल होने का विरोध किया है। नाटो में शामिल होने का एजेंडा जेलेंस्‍की ने तब से ठाना है जब से उन्‍होंने यूक्रेन की सत्ता संभाली है। सोमवार को ट्रंप ने जेलेंस्‍की से मुलाकात से पहले जोर देकर इस बात को कहा कि अगर उनके यूक्रेनी समकक्ष चाहें तो युद्ध खत्‍म हो सकता है। ट्रंप ने इस दौरान साल 2014 का जिक्र किया जब बराक ओबामा व्‍हाइट हाउस में थे और रूस ने क्रीमिया पर कब्‍जा कर लिया था। ट्रंप ने यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की संभावना को भी खारिज कर दिया है जिसका रूस विरोध करता रहा है।

एक भी गोली नहीं चली! 

Advertisment

फरवरी 2014 में रूस की सेनाएं क्रीमिया में दाखिल हो गई थीं। उस दौरान एक भी गोली नहीं चली थी। लेकिन आज भी माना जाता है कि 10 साल पहले क्रीमिया में जो कुछ हुआ, उसने ही साल 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध की नींव रख दी थी। 20 फरवरी, 2014 को, क्रीमिया की क्षेत्रीय संसद के अध्यक्ष और रूसी राजनेता व्लादिमीर कोंस्तांतिनोव ने कहा कि वह प्रायद्वीप के रूस को 'वापस' करने की संभावना से इनकार नहीं करते है। उसी दिन, हजारों बंदूकधारी लोग बिना नंबर की वर्दी में यूक्रेन के क्रीमिया में दिखाई दिए. 4 मार्च 2014 को रूस ने क्रीमिया को अपने कब्‍जे में ले लिया था।  DonaldTrump | donald trump | donald trump and zelensky meeting | Donald Trump Announcement Today

Donald Trump Announcement Today donald trump trump donald trump and zelensky meeting DonaldTrump Zelensky Trump Meeting Ukraine War Talks
Advertisment
Advertisment