नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। गुजरात टाइटंस ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने चोटिल ग्लेन फिलिप्स की जगह दासुन शनाका को शामिल किया है। वे बांकी बचे मैचों में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें 75 लाख में गुजरात ने अपने साथ जोड़ा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लैन फिलिप्स चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हुए थे फिलिप्स
6 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स को गंभीर चोट लग गई। यह घटना हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में हुई, जब गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर फिलिप्स ने थ्रो फेंकने की कोशिश की। उसी दौरान उनकी मसल्स में खिंचाव आ गया। थ्रो फेंकते ही फिलिप्स दर्द से कराह उठे और तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर के इलाज के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में टीम मैनेजमेंट ने बताया कि ग्लेन फिलिप्स अब आईपीएल 2025 के शेष सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
पहले भी गुजरात का हिस्सा रहे चुके हैं शनाका
श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका All-rounder हैं जो किसी भी टी20 टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। शनाका दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं और मध्यम गति (medium pace) के गेंदबाज भी हैं। शनाका पहले भी 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने उस सीजन में तीन मैच खेले थे। इस बार उन्हें लगभग 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। गुजरात टाइटंस इस समय आईपीएल 2025 की अंक तालिका में छह मैचों में आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।
दासुन शनाका का आईपीएल करियर
श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने आईपीएल में अब तक कम ही मैचों में भाग लिया है। उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए तीन मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 26 रन बनाए।