Advertisment

RCB के लिए खिताब जीतना होगा मुश्किल! IPL शुरु होते ही आई बुरी खबर

क्रिकेट के फैंस एक स्‍वर में यही कह रहे हैं कि इस बार का खिताब तो RCB ही उठाएगी। लेकिन टीम के इस सपने पर ग्रहण लग सकता है। इसके कई कारण हैं। आइए जानते हैं। 

author-image
Suraj Kumar
Team RCB
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। आरसीबी टूर्नामेंट में अब तक शानदार लय में नजर आई है। टीम ने हर डिपार्टमेंट में खुद को साबित किया है। क्रिकेट के फैंस भी एक स्‍वर में यही कह रहे हैं कि इस बार का खिताब तो आरसीबी ही उठाएगी। लेकिन टीम के इस सपने पर ग्रहण लग सकता है। इसके कई कारण हैं। आइए जानते हैं। 

टूट सकता है चैंपियन बनने का सपना 

1. आईपीएल सस्‍पेंशन ने तोड़ा मोमेंटम 

आरसीबी के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जैसे ही उसे एक सप्तान के लिए सस्पेंड किया गया। बाकी टीमों की तरह आरसीबी के विदेशी खिलाड़ी भी अपने-अपने घर लौट गए और यहीं आरसीबी की परेशानी बढ़ गई।

2. इंजर्ड जोश हेजलवुड लौटे देश  

दरअसल आरसीबी के लिए 20 विकेट लेकर जोश हेजलवुड इस बार टीम के सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर उभरे हैं। ऐसे में दोबारा उनके लौटने पर संदेह हैं। ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। हेजलवुड इंजरी के कारण आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाए थे और ऐसे में अगर वह नहीं आए तो आरसीबी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होगा।

3. कप्‍तान रजत पाटीदार भी हैं चोटिल 

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी पिछला मुकाबला इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। इस सीजन वह भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन अगर वह एक-दो मुकाबला मिस करते हैं तो आरसीबी की परेशानी बढ़ सकती है।

4. देवदत्त पडिक्कल हो चुके हैं बाहर

Advertisment

इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी आरसीबी के लिए इस बार बढ़िया काम किया है, लेकिन चोट के कारण वह पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। उनका जाना भी आरसीबी के लिए झटका है।

अब देखना होगा कि आईपीएल के शुरु होने पर आरसीबी कैसा खेल दिखाती है। आपको बता दें कि आरसीबी इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। इस बार भी उनके फाइनल में पहुंचने के चांसेस हैं। टीम इस इस समय पोइंट टेबल में टॉप पर है। 

IPL | IPL 2025 rcb

IPL rcb IPL 2025
Advertisment
Advertisment