Advertisment

IPL 2025 : ये दोस्‍ती है सागर से भी गहरी.. Dhoni ने Virat से दोस्‍ती पर की खुलकर बातचीत

धोनी- कोहली के बीच स्‍पेशल बॉन्डिंग है। विराट कोहली ने धोनी की कप्‍तानी में ही डेब्‍यू किया था। हाल ही में धोनी ने कोहली और अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर बात की। 

author-image
Suraj Kumar
Dhoni and virat kohli
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई द‍िल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।

धोनी- कोहली के बीच स्‍पेशल बॉन्डिंग है। ये बात किसी से छिपी नहीं है। विराट कोहली ने धोनी की कप्‍तानी में ही डेब्‍यू किया था। दोनों खिलाड़ी 11 साल तक साथ में खेले। इस दौरान उनके बीच दोस्‍ती भी गहरी होती चली गई। हाल ही में धोनी ने कोहली और अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर बात की। 

विराट ने हमेशा टीम में योगदान देने की बात की- धोनी 

धोनी ने भले ही अंतर्राष्‍ट्रीीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया हो, लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। धोनी और कोहली की मुलाकात अब‍ सिर्फ आईपीएल के दौरान ही पाती है। धोनी ने जिओहॉटस्‍टार को दिए इंटरव्‍यू में कोहली को लेकर कई बात की। उन्‍होंने कहा ' विराट शुरू से ही योगदान देना चाहता था। वह कभी भी 40 या 60 रन से खुश नहीं होता था। वह 100 रन बनाना चाहता था और अंत तक नॉट आउट रहना चाहता था। इसलिए, उसमें रन बनाने की भूख शुरू से ही थी। जिस तरह से उसने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया और प्रदर्शन करने की उसकी इच्छाशक्ति ने उसे आगे बढ़ाया। उसने अपने फिटनेस लेवल को बढ़ाया और हमेशा फील्ड पर शत प्रतिशत दिया। तो वह हमेशा ऐसा ही था। वह आकर बात करता- 'मैं क्‍या कर सकता हूं ? मैं यह कर सकता हूं'

पहले कप्‍तान खिलाड़ी थे, लेकिन अब दोस्‍त - धोनी 

उन्होंने कहा कि ' हमने बहुत सारी बातचीत की, और इससे वे खुल गए। फिर, उन्होंने कोहली को ईमानदार राय दी और इस तरह से रिश्ता आगे बढ़ा। यह रिश्ता पहले एक कप्तान और एक युवा खिलाड़ी के बीच था, लेकिन एक बार जब आप बातचीत करते हैं, तो आप दोस्त बन जाते हैं। लेकिन उन्हें अभी भी लगता है कि उनके बीच एक लाइन है - सीनियर और जूनियर की। हालांकि वे अभी भी दोस्त हैं क्योंकि दोनों ही कप्तान नहीं हैं। जिसका मतलब है कि टॉस से पहले बात करने का बहुत समय होता है।' 

धोनी को बहुत मानते हैं कोहली 

विराट कोहली भी धोनी का बहुत सम्‍मान करते हैं। जब विराट ने टीम इंडिया की कप्‍तानी छोड़ी, तब उन्‍होंने कहा कि '' कप्‍तानी छोड़ने पर एक व्‍यक्ति का कॉल आया और वो थे धोनी। उन्‍होंने कहा कि धोनी का मैसेज उनके लिए बहुत ही खास था।'' 

रिश्‍तों में भरोसा बहुत जरूरी

Advertisment

जब धोनी से मैसेज वाला सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि ''वह इसे वैसे ही रखना चाहते हैं। उनसे कुछ भी कहो और यह बात बाहर नहीं आएगी, किसी तीसरे व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगी। इसलिए यह भरोसा बहुत महत्वपूर्ण है। ''

Advertisment
Advertisment