Advertisment

IPL 2025: कौन तोड़ पाएगा Mohammed Shami का ये अनोखा रिकॉर्ड ?

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने IPL में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले आईपीएल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

author-image
Suraj Kumar
Mohammad shami, SRH
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।सनराइजर्स हैदराबाद( srh) के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने आईपीएल (IPL) में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे अब तक 4 बार बल्‍लेबाजों को पहली बॉल पर आउट कर चुके हैं। शमी ये कारनामा करने वाले आईपीएल के पहले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने 25 अप्रैल को चेन्‍नई (csk) के खिलाफ मैच में शेख रशीद को पहली ही बॉल पर आउट कर दिया। 

इन मौकों पर चटकाई पहली बॉल पर विकेट 

शमी ने यह उपलब्धि पहली बार आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की थी, जब उन्होंने जैक कैलिस को आउट किया। इसके बाद उन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में, शमी ने पावरप्ले में चार विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। इस प्रदर्शन में उन्होंने फिल सॉल्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया था, जो कि उनका तीसरा मौका था जब उन्होंने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया।

ये गेंदबाज भी पहली बॉल पर कर चुके हैं आउट 

शमी के अलावा, उमेश यादव, लसिथ मलिंगा और डिर्क नैनेस जैसे गेंदबाजों ने दो-दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया है। उमेश यादव ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी

यह उपलब्धि मोहम्मद शमी की नई गेंद से उनकी धारदार गेंदबाजी और निरंतरता को दर्शाती है। उनकी यह क्षमता टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।​

आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले कुछ प्रमुख गेंदबाज:

Advertisment

गेंदबाज               पहली गेंद पर विकेट की संख्या
मोहम्मद शमी                 4
उमेश यादव                   2
लसिथ मलिंगा                2
डिर्क नैनेस                    2

क्‍या अब भी प्‍लेऑफ जा सकती है सनराइजर्स हैदराबाद ?

25 अप्रैल को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए यह सीजन अब महज एक औपचारिकता मात्र है।

srh csk IPL
Advertisment
Advertisment