/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/30/10pTUO342V2gG2PY4Iub.jpg)
Mumbai Indians’ Jasprit Bumrah during the IPL Eliminator match at Maharaja Yadavindra Singh।
मुल्लांपुर (पंजाब)। वाईबीएन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। गुजरात को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य मिला था। गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना सकी।
गुजरात टाइटंस ने 3 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद भी 229 रन के बड़े लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 49 गेंद पर 1 छक्के और 10 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। वे जब तक क्रीज पर रहे गुजरात जीत की तरफ जाती दिखी। सुदर्शन का विकेट गिरने के साथ ही जीत कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के पाले में चली गई। वाशिंगटन सुंदर ने 24 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मैच में गुजरात को जोस बटलर की कमी खली, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/30/MZL6pi8d75vYHor73lh6.jpg)
साई सुदर्शन की धुआंधार पारी
साई सुदर्शन 49 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। अपना पहला मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन ने मुंबई को बहुत बड़ी विकेट दिलाई है। जसप्रीत बुमराह ने गुजरात के रनों पर लगाम लगाई है। वॉशिंगटन सुंदर 24 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका लगा है। ट्रेंट बोल्ट ने रदरफोर्ड को आउट कर गुजरात की उम्मीदों को झटका दिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/30/GeMag4VvsyyhQCaQB5rQ.jpg)
गरजा रोहित का बल्ला, 81 रनों की धमाकेदार पारी
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जोरदार पारी खेली और इतिहास रच दिया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने सिर्फ 50 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की, जो उनके आईपीएल करियर की 47वीं अर्धशतकीय पारी रही। रोहित को प्रसिद्ध कृष्णा ने राशिद खान के हाथों कैच कराया। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 228 रन बनाये।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई के लिये रोहित ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाये । वहीं टीम में वापसी करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 और सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में 33 रन की पारी खेली ।
7000 रन और 300 छक्के पूरे, बने इतिहास के हिस्से
इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दो बड़े माइलस्टोन पूरे किए। उन्होंने न सिर्फ आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे किए, बल्कि 300 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर लिया। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिस गेल के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। गेल के नाम 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित ने ये कारनामा अपनी 266वीं आईपीएल पारी में किया। इस लिस्ट में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं, जिनके नाम अब तक 8618 रन दर्ज हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/30/IH5w9seiWnShjrpo1kN6.jpg)
बेयरस्टो के साथ 84 रन की साझेदारी
रोहित ने जॉनी बेयरस्टो (47 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की। इस दौरान रोहित को दो बार जीवनदान भी मिला। पहले गेराल्ड कोएट्जी और फिर कुसल मेंडिस ने उनके कैच टपकाए। रोहित और बेयरस्टो की आक्रामक शुरुआत के दम पर मुंबई ने पावरप्ले में 79 रन जड़ दिए।
प्लेइंग इलेवन:
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।