Advertisment

IPL 2025: जब हिटमैन Rohit Sharma ने Mumbai Indians के खिलाफ ली हैट्रिक...

आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जो शायद ही आपको पता हो। साल 2009 में रोहित शर्मा डेक्‍कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। उस समय रोहित ने मुम्‍बई के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

author-image
Suraj Kumar
Untitled design (57)
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई‍ दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

हिटमैन रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुम्‍बई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। रोहित शर्मा कितने बड़े बल्‍लेबाज हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। आईपीएल की रिकॉर्ड बुक भी ओपन होगी रोहित शर्मा का नाम जरूर लिया जाएगा। आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जो शायद ही आपको पता हो। साल 2009 में रोहित शर्मा डेक्‍कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। उस समय रोहित ने मुम्‍बई के खिलाफ हैट्रिक ली थी। आइए बताते हैं पूरी कहानी .... 

अफ्रीका में हुआ था आईपीएल का आयोजन 

आईपीएल 2009 का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था। 6 मई 2009 को सेंचुरियन में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। उस समय में डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे। मैच में डेक्कन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी थी। बल्लेबाजी में रोहित ने अपनी टीम के लिए 36 गेंद में 38 रनों का योगदान दिया था।

Advertisment

हिटमैन की फिरकी में फंसी मुम्‍बई 

ऑफ स्पिन करने वाले रोहित ने ओवर की सधी हुई शुरुआत की। शुरुआत के चार गेंद पर रोहित ने सिर्फ 2 रन खर्चे, लेकिन जैसे ही उन्होंने पांचवीं गेंद डाली अभिषेक नायर उनकी फिरकी में फंस गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए हरभजन सिंह आए। हरभजन इससे पहले की कुछ समझ पाते रोहित ने छठी गेंद पर उन्हें भी चलता कर दिया। 16वें ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 2 विकेट झटकने के बाद मुंबई की टीम दबाव में थी।

धाकड़ बल्‍लेबाज जेपी डुमनी को भेजा पवेलियन 

Advertisment

डेक्कन चार्जर्स ने मैच पर मजबूती से अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया। 17वें ओवर के बाद रोहित एक बार गेंदबाजी के लिए आए। पारी 18वें ओवर की पहली गेंद का सामना डुमिनी करने वाले थे। डुमिनी 48 रन बनाकर खेल रहे थे कि 18वें ओवर की पहली गेंद पर वह रोहित शिकार बन गए। फिर क्या था रोहित शर्मा की हैट्रिक पूरी हो गई और डुमिनी के रूप में मुंबई की आखिरी आस भी समाप्त हो गई। हैट्रिक के बाद रोहित ने सौरव तिवारी को भी चलता कर दिया

मुम्‍बई को 19 रनों से हराया 

इस तरह डेक्कन चार्जर्स की टीम ने लो स्कोरिंग मैच में रोहित शर्मा शर्मा की शानदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस को 19 रन से हरा दिया। रोहित शर्मा ने इस मैच में सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 6 रन देकर उन्होंने चार विकेट लिए। इस दमदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisment
Advertisment