Advertisment

खतरे में Virat Kohli की Orange Cap , इन दो खिलाड़ियों में मची होड़

आज आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुम्‍बई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में साई सुदर्शन या सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की बाजी मार सकते हैं। गुजरात के साई विराट कोहली से महज 1 रन पीछे हैं।

author-image
Suraj Kumar
विराट कोहली ऑरेंज कैप
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।आईपीएल 2025 में अब तक 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर एक मैच के साथ के ऑरेंज कैप (ipl orange cap) के समीकरण बदल रहे हैं। अभी ऑरेंज कैप की रेस में तीन खिलाड़ी आगे -पीछे चल रहे हैं। कभी ये कैप विराट कोहली के पास होती है तो कभी सूर्यकुमार और सुदर्शन के पास। फिलहाल 505 रन बनाकर विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्‍डर हैं। 

आज छिन जाएगी विराट कोहली की ऑरेंज कैप 

आज आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुम्‍बई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में साई सुदर्शन या सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की बाजी मार सकते हैं। गुजरात के साई विराट कोहली से महज 1 रन पीछे हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव 30 रन पीछे हैं। लेकिन आज ये तय है कि विराट कोहली की ऑरेंज कैप उनसे छिन जाएगी।

ऑरेंज कैप की रेस शामिल हैं ये खिलाड़ी 

विराट कोहली, आईपीएल

1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- विराट ने इस सीजन में जबरदस्त कंसिस्टेंसी दिखाई है। 11 मैचों में उन्होंने 505 रन बनाए हैं और 7 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। स्ट्राइक रेट 143.5 का रहा है। इस वक्त वह टॉप पर हैं।

sai surdarshan, IPL

2. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - सिर्फ 1 रन के फर्क से साई दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 504 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 154.1 रहा है। 5 फिफ्टी के साथ वो विराट को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 

Advertisment

Surya kumar yadav, IPL 2025

3. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 11 मैचों में 475 रन और 172.7 का तूफानी स्ट्राइक रेट, ये सूर्यकुमार की क्लास दिखाने के लिए काफी है। उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं। 

yashaswi jayaswal , IPL 2025

4. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)- इस सीजन में यशस्वी ने 12 मुकाबलों में 473 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 154.6 का है और 5 बार उन्होंने फिफ्टी लगाई है। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Josh Buttler, GT

5. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस)- इंग्लिश ओपनर ने 10 मैचों में 470 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार 169.1 का है और उन्होंने 5 बार फिफ्टी लगाई है। 

Advertisment
Virat ipl orange cap IPL
Advertisment
Advertisment