/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/Tp7M0BWdLx7kSSJ2PaJp.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने IPL 2025 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो एक मैदान पर 1000 आईपीएल रन पूरे करने वाले दूसरे सबस तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर बनाया। उन्हें 1000 रन पूरे करने में मात्र 20 पारियां लगी।
पहले नम्बर हैं यूनिवर्स बॉस
इस सूची में क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की तरफ़ से खेलते हुए उन्होंने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ़ 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए। कुल मिलाकर उन्होंने इस मैदान पर 41 की औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से 1561 रन बनाए हैं। गेल ने बेंगलुरू में तीन शतक भी लगाया है, जिसमें पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ 2013 में खेली गई नाबाद 175 रनों की पारी भी शामिल है, जो कि पुरूषों के T20 में एक पारी का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर है।
2022 में जीटी में शामिल हुए शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस की टीम को साल 2022 में आईपीएल में शामिल किया गया था। शुभमन गिल को इसी साल आईपीएल ऑक्शन में इस टीम के लिए चुना गया था। वो जल्द ही टीम का प्रमुख चेहरा बन गए। उन्होंने इस मैदान पर 60 की औसत से रन बनाए हैं। साल 2023 में गिल ने इसी मैदान पर दो शतकों के साथ कुल 572 रन बनाए थे।
पिछले मैच में मुम्बई को 36 रनों से हराया
शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुम्बई को 36 रनों से हराया। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस 160 रन ही बना सकी। प्रसिद्ध कृष्णा को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। टाइटंस ने सुदर्शन की 41 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 63 रन की पारी खेली। पांंच बार की चैंपियंन मुम्बई की ये लगातार दूसरी हार है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)