Advertisment

PBKS vs MI: सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तय होगी मुंबई की किस्मत और ऑरेंज कैप की बाजी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन उनके लिए ये सफर आसान नहीं होने वाला।

author-image
Suraj Kumar
Surya kumar yadav, MI vs PBKS
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

IPL 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला आज, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन उनके लिए ये सफर आसान नहीं होने वाला। अगर मुंबई को फाइनल का टिकट चाहिए, तो उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव से एक और बड़ी पारी की दरकार होगी।

Advertisment

SKY की नजर सिर्फ जीत नहीं, ऑरेंज कैप पर भी

सूर्यकुमार यादव का IPL 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 15 मैचों में 673 रन बनाए हैं, और वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। उनके औसत की बात करें तो यह 67.30 है, जबकि स्ट्राइक रेट 167.83 का है – जो उन्हें बाकी बल्लेबाजाें से अलग बनाता है। आज अगर वो 87 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं।

फिलहाल किसके पास है ऑरेंज कैप?

Advertisment

ऑरेंज कैप फिलहाल GT के ओपनर साई सुदर्शन के पास है, जिन्होंने इस सीजन में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 759 रन ठोके हैं। सुदर्शन की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, इसलिए SKY के पास उन्हें पछाड़ने का यह सुनहरा मौका है।  drs ipl 2025 | ipl 2025 best team | bumrah comeback in ipl 2025 | IPL 2025 drama 

मौका है, लेकिन खतरा भी

अगर SKY आज सस्ते में आउट हो जाते हैं, तो यह ऑरेंज कैप जीतने का मौका भी हाथ से निकल जाएगा। और अगर MI हारती है, तो सूर्यकुमार को एक और इनिंग खेलने का चांस नहीं मिलेगा। ऐसे में आज की पारी उनके लिए दोहरी चुनौती लेकर आई है। एक तरफ MI को फाइनल में पहुंचाना, दूसरी तरफ व्यक्तिगत स्तर पर ऑरेंज कैप की ट्रॉफी जीतना।

Advertisment

विराट कोहली का क्या है हाल?

इस रेस में विराट कोहली भी हैं, लेकिन वह काफी पीछे चल रहे हैं। कोहली ने अब तक 614 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्हें ऑरेंज कैप जीतने के लिए फाइनल में 146 रनों की पारी खेलनी होगी जो कि बेहद मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं है। यदि कोहली ऐसा कर पाते हैं, तो यह उनका तीसरा ऑरेंज कैप खिताब होगा।

IPL 2025 drs ipl 2025 ipl 2025 best team bumrah comeback in ipl 2025 IPL 2025 drama
Advertisment
Advertisment