Advertisment

Road Accidents in Ranchi: नहीं थम रहे सड़क हादसे, लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा....तीन और ने गंवाई जान

सड़क सुरक्षा विभाग की हाल में आई एक रिपोर्ट ने रांची की सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के तमाम सरकारी दावों की पोल को खोल कर रख दिया है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अकेले रांची जिले में हर महीने से 25 से 30 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गाँव रहे हैं।

author-image
Vibhoo Mishra
sjsj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन नेटवर्क। 

सड़क सुरक्षा विभाग की हाल में आई एक रिपोर्ट ने रांची की सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के तमाम सरकारी दावों की पोल को खोल कर रख दिया है। रिपोर्ट में दिए सड़क हादसों से होने वाली मौतों के आँकड़े बेहद चौकाने वाले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अकेले रांची जिले में हर महीने से 25 से 30 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार तड़के तीन और युवकों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इनमें एक भाजपा नेता का बेटा था। 

कहां हुआ हादसा 

रांची शहर के कोकर में मंगलवार तड़के तीन बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। सभी युवक जमशेदपुर से रांची एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए थे और इसके बाद स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। कोकर में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में फंसे सभी छह लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर रिम्स ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें:Jharkhand में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर Assembly में भाजपा विधायकों का हंगामा

सड़क हादसे में छोटे बेटे को भी खो चुके हैं बीजेपी नेता 

मृतकों की पहचान अग्नि बेसरा, सुजीत सिंकू और पृथ्वी सहदेव के रूप में हुई है। इनमें एक अग्नि बेसरा सरायकेला निवासी भाजपा नेता बास्को बेसरा का पुत्र था। वह रांची स्थित एक्सआईएसएस (जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस) में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके छोटे भाई अनमोल बेसरा की भी 4 अगस्त 2023 को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवकों की मौत की खबर पाकर उनके परिजन जमशेदपुर से रांची पहुंचे हैं। मृतकों के शवों का रिम्स में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Jharkhand: Bokaro में Bird Flu की पुष्टि के बाद पूरे राज्य में Alert, 10 किमी के दायरे में पोल्ट्री प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक

पोल खोलती सड़क सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट

सड़क सुरक्षा विभाग की हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, रांची जिले में सड़क हादसों में हर महीने 25 से 30 लोगों की जान जा रही है। वर्ष 2024 में यहां सड़क हादसों में कुल 485 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि इसके पहले वर्ष 2023 में 458 लोगों की मौत हुई थी। 2024 में सड़क हादसों में 352 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि वर्ष 2023 में ऐसे लोगों की संख्या 406 थी। 

Advertisment
Advertisment