नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट 21,413 रिक्तियों के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपनी राज्यवार मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Dak Vibhag GDS Result 2025: दूसरी मेरिट लिस्ट
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट पिछले महीने यानी मार्च 2025 में जारी हुई थी। वहीं अब 21 अप्रैल को GDS 2nd Merit List 2025 भी जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट सर्किल वाइज अलग-अलग जारी हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने जिस सर्किल से फॉर्म अप्लाई किया है, वो वहां की मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। चयनित हुए अभ्यर्थियों को अपने डिविजनल हेड से 6 मई 2025 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कराना होगा। मेरिट लिस्ट को सर्किल वाइज जारी किया गया है, जिससे उम्मीदवार अपने संबंधित सर्किल की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है, उन्हें 6 मई 2025 तक अपने संबंधित डिविजनल हेड ऑफिस में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर चयन रद्द हो सकता है।
India Post GDS 2nd Merit List 2025 ऐसे करें चेक
- India Post की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- Candidate’s Corner सेक्शन में जाएं।
- GDS Online Engagement Schedule-I, January 2025 2nd List लिंक पर क्लिक करें।
- वहां राज्यवार लिंक दिखेंगे, अपने राज्य पर क्लिक करें।
- PDF फॉर्मेट में लिस्ट खुलेगी – इसमें अपना नाम या रोल नंबर चेक करें
कुछ प्रमुख राज्यों की लिस्ट के लिंक
GDS 2nd Merit List 2025 – दिल्ली
GDS 2nd Merit List 2025 – उत्तर प्रदेश
GDS 2nd Merit List 2025 – मध्य प्रदेश
GDS 2nd Merit List 2025 – बिहार
GDS 2nd Merit List 2025 – हरियाणा
अन्य राज्यों की लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PDF को सेव कर लें और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित हों।