/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/31/jobs-2025-2025-08-31-13-14-16.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सरकारी, सहायता प्राप्त सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में नॉन टीचिंग के 8477 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbssc.gov.in पर 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 है।
क्या है योग्यता?
ग्रुप सी के लाइब्रेरियन और क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास या स्नातक (ग्रेजुएट) होना जरूरी है। वहीं, ग्रुप डी स्टाफ पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे, जो जल्द जारी किया जाएगा।
नॉन टीचिंग भर्ती की जरूरी डिटेल्स
भर्ती | जानकारी |
पद का नाम | ग्रुप सी (क्लर्क, लाइब्रेरियन), ग्रुप डी |
आयोग | पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) |
वैकेंसी | 8477 |
आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 16 सितंबर 2025 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 31 अक्टूबर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | wbssc.gov.in |
योग्यता | 8वीं 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स |
आयुसीमा | 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार |
सैलरी | ग्रुप सी -22,700-26000 रुपये प्रति माह ग्रुप डी -20,050 रुपये प्रति माह |
भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन | West Begal Non Teaching Recruitment 2025 Notification PDF |
आवेदन शुल्क कितना है?
ग्रुप C पदों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹140, जबकि ग्रुप D के लिए 120 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को ग्रुप C के लिए 70 रुपये और ग्रुप D के लिए 60 रुपये शुल्क देना होगा।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com
पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई देने वाले लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी आदि जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद मिली कैंडिडेट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई बाकी डिटेल्स भरें।
निर्धारित साइज में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
jobs | Government Jobs for Youth | Government Jobs India