नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
अगर आपने भी बचपन में साइंटिस्ट बनने का सपना देखा है और आपके पास बीटेक की डिग्री है। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 137 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें साइंटिस्ट बी और साइंटिस्ट सी के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यार्थी एडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ADA vacancy 2025: इतने पदों पर होगी भर्ती
एडीए कुल 137 पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसमें साइंटिस्ट बी के कुल 105 पद और साइंटिस्ट सी के 32 पद हैं।
साइंटिस्ट बी के पदों का विवरण
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , पद : 26
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग , पद : 16
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 15
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग, पद : 33
- मेटालर्जी इंजीनियरिंग, पद : 02
- एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, पद : 13
साइंटिस्ट – सी विषय अनुसार पदों का विवरण
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , पद : 05
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग , पद : 06
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 04
- मेकेनिकल इंजीनियरिंग, पद : 12
- मेटालर्जी इंजीनियरिंग, पद : 01
- एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, पद : 04
Scientist Jobs 2025: इतनी मिलेगी सैलरी
साइंटिस्ट बी का वेतनमान 90,789 रुपये जबकि साइंटिस्ट सी का वेतनमान 1,08,073 रुपये होगा। उम्मीदवार की अधिकतम आयु बी के लिए 35 वर्ष और सी के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए।