/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/20/5ZsLe77ngVecFw2GQytP.jpg)
रांची, वाईबीएन नेटवर्क।Jharkhand Chowkidar Recruitment 2025: अगर आपने 10वी तक की भी पढ़ाई की है,और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। झारखंड में चौकीदार भर्ती घोषणा की गई है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद आवेदन भी शुरू हो गए हैं। फॉर्म ऑफलाइन मोड में स्वीकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप चौकीदार पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित फॉर्मेट में अप्लाई करना होगा।
Govt Chowkidar Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स
10वी पास सरकारी नौकरी की यह भर्ती ग्रह विभाग, जिला दण्डाधिकारी दुमका के लिए निकाली गई हैं। इसमें सीधी भर्ती और बैकलॉग दोनों तरह के पद शामिल हैं।
10th Pass Govt Jobs 2025: एज लिमिट
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित दिव्यांगजनों के लिए आयुसीमा 45 वर्ष, पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, और उनकी महिला अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष तय की गई है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 47 वर्ष हो सकती है। शारीरिक मापदंड में सामान्य/ईडब्ल्यूएस/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी, SC/ST के लिए 155 सेमी, और महिलाओं के लिए 148 सेमी तय की गई है।
फिजिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 1 मील की दौड़ 5 मिनट या उससे पहले पूरी करनी होगी जिस पर 20 अंक मिलेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी इसे 5 से 6 मिनट में पूरी करता है तो उसे 10 अंक दिए जाएंगे। महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट या उससे पहले दौड़ पूरी करनी होगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल हैं। लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और स्थानीय भाषाओं (हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, खड़िया, खोरठा, नागपुरी आदि) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
इतना मिलेगा वेतनमान
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत ₹5200-20200 वेतनमान और ₹1800 ग्रेड पे के साथ समय-समय पर अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 10 मई 2025 शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा: उपायुक्त, दुमका का कार्यालय, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन, ब्लॉक A, दुमका, पिन कोड - 814101। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dumka.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।