Advertisment

SSC GD Constable 2025 का नोटिस जारी, एग्जाम डेट, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब?

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी 2025 से होने जा रही है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39481 पदों पर भर्ती की जाएगी।

author-image
Manish Tilokani
SSC GD Constable Exam 2025
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि एवं परीक्षा शहर की जानकारी लॉग इन में उपलब्ध करवा दी गई है। परीक्षा का आयोजन 4 से लेकर 15 फरवरी 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आज यानी 26 जनवरी से एग्जाम डेट/परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। एग्जाम डेट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है। परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इससे अपने परीक्षा शहर एवं तिथि की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

10 दिन पहले मिल जाएगी एग्जाम सिटी स्लिप

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 10 फरवरी को होनी है तो उसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 1 जनवरी को जारी कर दी जाएगी।

Advertisment

एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व होंगे जारी

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए अवेलेबल होंगे। सभी को ये जानना जरूरी है कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। आपको अलग से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।  

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

Advertisment

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पर पर आपको लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना है। इसके बाद एग्जाम डेट/ डेट की जानकारी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन तारीखों में होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और NIA सहित अन्य में GD कांस्टेबल पदों पर परीक्षा का आयोजन 4 से 7, 10 से 13, 17 से 21 और 25 फरवरी 2025 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

Advertisment

ये होगा परीक्षा का पैटर्न 

आपको बता दें कि कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में कुल 80 सवाल पूछे जायेंगे और प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट यानी 1 घंटा यानी 60 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रश्न पत्र में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल नॉलेज एवं जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और हिंदी/अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा में  प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किये जायेंगे वहीं परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी सीबीटी एग्जाम में सफल रहेंगे उन्हें पीईटी/ पीएसटी/ दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में जो उम्मीदवार सफल होंगे, उन्हें रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39481 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

Advertisment
Advertisment