Advertisment

Home Guard Vacancy: 40 हजार पदों जल्‍द होगी भर्ती, 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित

Uttar Pradesh Home Guard Bharti 2025: यूपी की योगी सरकार प्रदेश में जल्‍द ही 40 हजार से अधिक होमगार्ड के पदों पर भर्ती की योजना बना रही है।

author-image
Suraj Kumar
home guard required
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ , वाईबीएन नेटवर्क।

Uttar Pradesh Home Guard Bharti 2025: उत्‍तरप्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं लिए बड़ी खबर आई है। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में जल्‍द ही 40 हजार से अधिक होमगार्ड के पदों पर भर्ती की योजना बना रही है। जल्द ही राज्य में होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इससे प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था को  अधिक मजबूती मिलेगी। सरकार ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर ली है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रशासन का भर्ती के तहत निर्देश जारी कर दिए हैं। 

कई चरणों में होगी भर्ती 

इस भर्ती प्रक्रिया को विभिन्‍न चरणों में अंजाम दिया जाएगा। पहले चरण में लगभग 22,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। इस चरण में भी 20% पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगे। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को होमगार्ड सेवा में अवसर मिलेगा। अभी तक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई ठोस नियमावली नहीं थी। लेकिन अब इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। 

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्‍ट

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्‍ट भी अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही यह सुझाव दिया गया है कि होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। 

स्‍वतंत्र भर्ती बोर्ड बनेगा 

इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने लिए स्‍वतंत्र भर्ती बोर्ड को गठन किया जा रहा है। इससे भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और साथ ही साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की संभावना को भी समाप्त किया जा सकेगा। . 

लम्‍बे समय से हो रही थी मांग 

Advertisment

ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार में होमगार्ड के सेवानिव्रत कर्मचारियों की संख्‍या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे इसके पद खाली हो रहे हैं। इस भर्ती से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि राज्‍य की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।  

Advertisment
Advertisment